एक्सप्लोरर

'हमारे पूर्वजों ने की अमेरिका की खोज, न कि कोलंबस ने', बोले MP के उच्च शिक्षा मंत्री

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अमेरिका की खोज को लेकर मौजूदा मान्यता से इतर दावा किया है. उन्होंने सूर्य के स्थिरता सिद्धांत पर भी बड़ी बात कही है.

MP News: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने अनोखा ज्ञान दिया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं की बल्कि अमेरिका की खोज हमारे पूर्वजों यानी भारतीय ने की है. बकरतुल्ला यूनिवर्सिटी के कॉन्वोकेशन कार्यक्रम में इंदर सिंह ने 'सूर्य के स्थिरता' के सिद्धांत को लेकर भी दावा किया कि आठ हजार साल पहले ऋगवेद में इसका जिक्र है. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों ने अपने हिसाब से भारत में अपनी मान्यताओं को स्थापित किया है. 

इंदर सिंह परमार ने कहा, ''कोलंबस ने अमेरिका की खोज की और भारत के विद्यार्थियों का इससे कोई लेना देना नहीं था. बाद में वहां के समाज में कोलंबस के बाद के लोगों ने अत्याचार किया और जनजातीय समाज को नष्ट करने का काम किया. क्योंकि वहां का समाज प्रकृति पूजक था. सूर्य का उपासक था. उनकी हत्या की गई और उनका मतांतरण किया गया. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से सही तथ्य नहीं पढ़ाया गया.''

सही इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए था- इंदर सिंह
इंदर सिंह ने आगे कहा, ''बल्कि भारतीय विद्यार्थियों को यह पढ़ाया गया कि कोलंबस ने अमेरिका की खोज की. मैं यह कहना चाहता हूं कि किसी को लिखना था तो यह लिखना चाहिए था कि भारत का महानाविक वसुलुन आठवीं शताब्दी में वहां जाता है और अमेरिका स्थित सैन डियागो में कई मंदिर का निर्माण करता है. ये वहां के संग्राहलय में आज भी तथ्य रखे हुए हैं अभी यह किसी को पढ़ाना ही होता तो सही पढ़ाना था कि अमेरिका की खोज हमारे पूर्वजों ने की है.''

सूर्य के स्थिर होने के सिद्धांत पर यह बोले इंदर सिंह
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, ''कॉपरनिकस ने जो सूर्य़ के स्थिर होने के सिद्धांत के बारे में कहा. सूर्य स्थिर है और सारे ग्रह उसके चक्कर लगाते हैं. लेकिन हमारे ऋगवेद में आठ हजार साल पहले लिखा गया है कि चंद्रमा मातृ ग्रह पृथ्वी के चक्कर लगाता है. मातृ ग्रह पृथ्वी अपने पितृ ग्रह सूर्य़ के चक्कर लगाती है यानी हमारे पूर्वजों ने पहले ही सूर्य को स्थिर माना है. आज का वैज्ञानिक दृष्टिकोण जो कहता है, हमारे पूर्वजों ने पहले ही शास्त्रों में लिख रखा है."

भारत में साढ़ पांच हजार साल पहले के स्टेडियम मिले हैं- इंदर सिंह
इंदर सिंह परमार ने आगे कहा, ''दुनिया के देशों ने अपने हिसाब से भारत में कई सारे प्रचलन और मान्यताओं को स्थापित किया है. उस पर विचार की आवश्यकता है. कहा जाता है कि ओलिंपिक की शुरुआत 2800 साल पहले हुई और स्टेडियम बनाने का काम हुआ. खेल की सामूहिक भावना पैदा हुई लेकिन हमारे देश में गुजरात के कच्छ के रण में खुदाई में साढ़े 5000 साल पहले के दो बड़े स्टेडियम मिले हैं यानी हमारे पूर्वज पहले से स्टेडियम के बारे में जानते थे.''

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 47 जिलों के गांवों की बदलेगी तस्वीर, जानें क्या है प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget