एक्सप्लोरर

MP: दमोह जेल में फर्जी डॉक्टर की डिमांड, 'हर रोज अंडा और दूध चाहिए'

MP News: दमोह जेल में बंद फर्जी डॉक्टर ने वजन घटने की बात कहते हुए रोजाना दूध और अंडा देने की मांग की. जेल प्रशासन ने उसकी मांग ठुकरा दी और उसे बड़े जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

एमपी के दमोह में जेल में बंद एक फर्जी डॉक्टर ने मांग की है कि उसे जेल के अंदर रोजाना दूध और अंडा खाने दिया जाए और ये डिमांड उसने जेल पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने की है. लेकिन जेल प्रबंधन ने उसकी इस मांग को सिरे से नकार दिया है.

दरअसल, क्रिश्चियन मिशनरी से संचालित दमोह की विवादास्पद मिशन अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद सात मरीजों की मौत मामले में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन. जान केम दमोह जिला जेल में बंद है.

डॉ. केम पर कई मुकदमे दर्ज

डॉ. केम पर दमोह में हुई इन मौतों के आरोप के अलावा छत्तीसगढ़ में भी ऑपरेशन के बाद हुई मरीज की मौत मामले में मुकदमा दर्ज है. जिला जेल के अधीक्षक के मुताबिक, पिछले दिनों जिला कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेल के दौरे पर आए थे.

उन्होंने जेल में बंद कैदियों और बंदियों से पूछताछ की तो परेशानी के सवाल पर सिर्फ डॉ. केम ने हाथ खड़ा किया और मांग की कि उसे रोजाना दूध और अंडा दिया जाए, और तर्क दिया कि जेल में बंद रहने के दौरान उसका वजन कम हो रहा है.

छोटा जेल है और यहां अंडा नहीं आ सकता - अधीक्षक

वेट लॉस की शिकायत के साथ उसने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई. अधीक्षक के मुताबिक, उन्होंने न्यायाधीश के सामने ही डॉ. को अंडा देने से इनकार कर दिया. जेल अधीक्षक के मुताबिक, ये छोटा जेल है और यहां अंडा नहीं आ सकता.

यदि एक बंदी के लिए अंडा बुलवाए गए तो बाकी बंदियों पर इसका असर पड़ेगा और व्यवस्था खराब होगी. उनके मुताबिक, जेल में जबसे डॉ. केम आए हैं तब से उनके नखरे हैं और जेल स्टाफ परेशान हो गया है. अब इस जिला जेल से डॉ. एन. जान केम को प्रदेश के किसी बड़े जेल में भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है.

दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग

जेल ने डॉ. केम से परेशानी का ये पहला मामला नहीं है बल्कि जेल अधीक्षक ने कुछ दिन पहले ही जिला कोर्ट के सीजेएम को एक पत्र देकर बताया था कि डॉ. केम जेल नियमों का पालन नहीं कर रहा है और दैनिक क्रियाओं में दिक्कतें करने के साथ दूसरे बंदियों को भड़काने का काम करता है और इसे इस जेल से कहीं और शिफ्ट करने के आदेश करें.

हालांकि कोर्ट ने इस आवेदन पर कोई आदेश जारी नहीं किया और अब फिर ये नया मामला सामने आया है, जब कम होते वजन की शिकायत करते हुए डॉक्टर ने दूध और अंडे की डिमांड की है.

Input By : महेंद्र दुबे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget