एक्सप्लोरर

MP: करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर रिहा, चुप्पी तोड़ वीडियो बना कर लोगों से कर दी ये अपील

MP News: करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को हरदा विरोध प्रदर्शन के बाद सशर्त रिहा किया गया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और न्यायिक तरीके से लड़ाई जारी रखने की बात कही.

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर (Jeevan singh sherpur) को सोमवार (14 जुलाई) को हरदा जेल से सशर्त रिहा कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें रिहा करने से पहले उन्होंने यह लिखित आश्वासन दिया कि वे हरदा में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं लेंगे. प्रशासन ने शेरपुर और 4 अन्य कार्यकर्ताओं को जिला सीमा के बाहर भेज दिया है.

बाकी कार्यकर्ताओं की रिहाई भी जल्द होने की संभावना है. रविवार (13 जुलाई) को हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा था, जिसके बाद शेरपुर समेत 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था.

हरदा न आएं और शांति बनाए रखें- शेरपुर

रिहाई के बाद शेरपुर ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए अपने समर्थकों से अपील की कि वे हरदा न आएं और शांति बनाए रखें. उन्होंने बताया कि 4 लोगों को रिहा किया गया है, जबकि 54 कार्यकर्ता अब भी हिरासत में हैं. पीटीआई के अनुसार, शेरपुर ने कहा कि उनकी लड़ाई पूरी तरह न्यायिक और लोकतांत्रिक तरीकों से लड़ी जाएगी. उन्होंने यह भी साफ कहा कि करणी सेना न तो सरकारी और न ही निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाएगी और न ही किसी से समझौता करेगी. शेरपुर का यह रुख प्रदर्शन को नियंत्रण में लाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

क्या था मामला?

विरोध प्रदर्शन की चिंगारी करणी सेना नेता आशीष राजपूत के साथ हुई कथित धोखाधड़ी से भड़की थी. राजपूत का आरोप है कि एक हीरे से जुड़े सौदे में उनके साथ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई. इस मामले में उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हरदा में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. प्रदर्शन के उग्र होते ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

घटना के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बेटे एवं विधायक जयवर्धन सिंह के साथ हरदा पहुंचे और करणी सेना के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और हरदा के कलेक्टर व एसपी को हटाने की मांग की. 

वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पुलिस कार्रवाई को अनावश्यक बताते हुए कहा कि लाठीचार्ज हर समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से प्रदर्शनकारी नेताओं से संवाद कर समाधान निकालने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget