एक्सप्लोरर

सावधान! NEET PG के अभ्यर्थियों को साइबर ठग बना रहे शिकार, पुलिस और मेडिकल प्रशासन ने की ये अपील

Cyber Crime: पुलिस सूत्रों ने बताया साइबर ठग छात्रों और उनके अभिभावकों को फोन कॉल कर रहे हैं और उनको उनके पसंदीदा कॉलेज में सीट दिलवाने का लालच दे रहे हैं. साथ ही इसकी बदले में मोटी रकम ऐंठ रहे हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में साइबर ठग अब डॉक्टरों को भी अपने निशाने पर ले रहे है. साइबर अपराधी नीट पीजी (NEET PG) की परीक्षा में पास कराने और अच्छा कॉलेज में एडमिशन दिलाने का लालच देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं. साइबर ठग फोन के माध्यम से अभ्यर्थियों के परिजन और उनके द्वारा दिये गए ऑल्टरनेट नंबर पर संपर्क कर परीक्षा में पास करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं. फिलहाल इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद स्टेट साइबर सेल और पुलिस भी सक्रिय हो गई है.

दरअसल, नीट पीजी की परीक्षा 23 जून को होना है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पूरे मध्य प्रदेश से सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं. नीट पीजी की परीक्षा शुरू होने से पहले ही साइबर ठग ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है. अभ्यर्थियों के फॉर्म में लिखे वैकल्पिक और पर्सनल नंबर साइबर ठगों के हाथ लग गए हैं. साइबर ठग छात्रों और उनके अभिभावकों को फोन कॉल कर रहे हैं. साइबर ठग छात्रों को उनके पसंदीदा कॉलेज में सीट दिलवाने का लालच दे रहे हैं और इसकी एवज में मोटी रकम ऐंठ रहे हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ अभिभावकों और छात्रों ने तो 25 से लेकर 50 हजार रुपये इन साइबर ठगों के बताए गए बैंक खातों में डाल दिए हैं. इसकी शिकायत अब साइबर सेल और पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच रही है. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि इस तरह की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. अब इनकी जांच पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने अब तक दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है, लेकिन इसमें से कोई भी अभ्यर्थी मीडिया के सामने आने को तैयार नहीं है.

ठगों के पास अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी
ठगों के झांसे में आने के बाद जो अभ्यार्थी पैसे गंवा चुके हैं, अब उनका साइबर ठगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. फोन लगाने पर वह नंबर बंद मिल रहा है. साइबर ठगों द्वारा अभ्यर्थी के माता-पिता या भाई बहन या परिवार के किसी सदस्य को फोन लगाया जाता है. परिवार को विश्वास में लेकर उनसे पैसों की ठगी की जाती है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन साइबर ठगों के पास यह जानकारी भी है कि छात्र किस गांव और शहर का रहने वाला है और उसने किस शहर से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. 

इन बड़े शहरों में अभ्यर्थियों से ठगी
बताया जा रहा है कि यह साइबर अपराधी अभ्यर्थियों से मोटी रकम भी ले चुके हैं. इन साइबर ठगों ने जबलपुर, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर सहित कई बड़े शहरों में एमबीबीएस की पढ़ाई करके पीजी की तैयारी कर रहे छात्रों को अपना शिकार बनाया है. इस गंभीर विषय पर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ नवनीत सक्सेना का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कॉलेज की सीट पाने का केवल एक ही रास्ता है कि अभ्यर्थी नीट पीजी की परीक्षा पास करें. 

इसके अलावा और कोई भी जरिया या कोई भी एजेंसी नहीं है जो किसी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में पीजी की सीट दिला पाए. इसलिए अभ्यर्थी जागरूक रहे और किसी के भी बहकावे में ना आएं. जबलपुर के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र बाबू रजक का कहना है कि साइबर ठग कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते है. इसी वजह से एमबीबीएस करने वाले छात्रों के पास स्पेम कॉल आ रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए न कि किसी ठग के बहकावे में आना चाहिए.

यह भी पढ़ें: MP News: 'मदरसों में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को...', NCPCR प्रमुख प्रियंक कानूनगो ने मध्य प्रदेश सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
भारत को कब डिलीवर होंगे 3 अपाचे हेलिकॉप्टर? सामने आ गई तारीख, थर-थर कांपेगा पाकिस्तान!
भारत को कब डिलीवर होंगे 3 अपाचे हेलिकॉप्टर? सामने आ गई तारीख, थर-थर कांपेगा पाकिस्तान!
De De Pyaar De 2 BO: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें-बजट का कितना फीसदी वसूल चुकी है फिल्म?
'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें- कितना फीसदी निकाल लिया बजट?

वीडियोज

Indian Stock Market गिरा! FPI Selling, Global Weakness का असर | Paisa Live
India@2047 Entrepreneurship Conclave: इंडिगो मिस मैनेजमेंट पर ये बोलकर राघव ने किस पर साधा तंज?
India@2047 Entrepreneurship Conclave: जाने कैसे होगा 'MY भारत' प्लेफॉर्म से युवाओं का विकास !
Delhi AIR Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर...सड़कों पर कई गाड़ियां हादसे का शिकार
India@2047 Entrepreneurship Conclave: नितिन नबीन को नेशनल प्रेसिडेंट बनाए जाने पर चिराग ने क्या कहा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
भारत को कब डिलीवर होंगे 3 अपाचे हेलिकॉप्टर? सामने आ गई तारीख, थर-थर कांपेगा पाकिस्तान!
भारत को कब डिलीवर होंगे 3 अपाचे हेलिकॉप्टर? सामने आ गई तारीख, थर-थर कांपेगा पाकिस्तान!
De De Pyaar De 2 BO: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें-बजट का कितना फीसदी वसूल चुकी है फिल्म?
'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें- कितना फीसदी निकाल लिया बजट?
अकेले कर दिया टीम इंडिया का काम तमाम, अब ICC ने इस प्लेयर को दिया इनाम; शेफाली वर्मा को भी खास सम्मान
अकेले कर दिया टीम इंडिया का काम तमाम, अब ICC ने इस प्लेयर को दिया इनाम; शेफाली वर्मा को भी खास सम्मान
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
Winter Session 2025: संसद में एक घंटे की कार्यवाही पर कितना आता है खर्च, विंटर सेशन में अब तक कितना पैसा गया खप?
संसद में एक घंटे की कार्यवाही पर कितना आता है खर्च, विंटर सेशन में अब तक कितना पैसा गया खप?
कब आएगा IBPS RRB PO प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट, 28 दिसंबर को होगा मेंस
कब आएगा IBPS RRB PO प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट, 28 दिसंबर को होगा मेंस
Embed widget