एक्सप्लोरर

MP: भिंड में गाय के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली से घसीटा, Video वायरल होने पर 7 सफाई कर्मचारी बर्खास्त

MP News: भिंड नगर निगम के कर्मचारी करंट लगने से मृत गाय के शव को ट्रैक्टर ट्राली से खींचकर शहर के बाहर ले गए और उसे खुले में फेंक दिया. इस घटना के बाद कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) जिले में एक मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद मंगलवार (16 जुलाई) को सात अस्थायी सफाई कर्माचारियों को बर्खास्त कर दिया गया. कथित घटना भिंड जिले के मालनपुर नगर पंचायत क्षेत्र की है. उप मंडल अधिकारी पराग जैन ने बताया कि सड़क किनारे मृत पड़ी एक गाय को देखने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने उसे ट्रैक्टर ट्राली से बांध दिया और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए.

इसके बाद सफाई कर्माचारियों ने उसे दफनाने के बजाय खुले में फेंक दिया. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) यशवंत राठौर को नोटिस जारी किया गया है. नगर पंचायत ने एक बयान में कहा कि घटना सामने आने के बाद लापरवाही और निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में सात अस्थायी सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि सोमवार सुबह ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 के किनारे करंट लगने से मृत पड़ी गाय के शव को कस्बे से बाहर लेकर जाने के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे. कर्मचारियों ने गाय के शव को ट्राली में नहीं रखा, बल्कि मृत गाय के शव को ट्राली के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले गए. कस्बे से करीब दो किमी दूर कर्मचारियों ने शव को जमीन में गड्ढा खोदकर नहीं दफनाया, बल्कि सफाई कर्मचारियों ने शव को खुले में फेंक दिया.

वायरल वीडियो में गायों के शव को निपटान स्थल पर ले जाने के लिए कथित तौर पर ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा.

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, बाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की स्पेशल ट्रेन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget