एक्सप्लोरर

MP Corona Update: मध्य प्रदेश से छंटता दिख रहा है कोरोना का संकट, नियंत्रण में स्थिति, केवल 163 एक्टिव केस

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले में गिरावट आने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. मध्य प्रदेश में कोरोना केस की पॉजिटिविटी रेट गिरकर 1.8 प्रतिशत हो गई है.

MP Coronavirus Cases News: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है. कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आने से पूरी तरह स्थिति नियंत्रण में आ गई है. अब मध्य प्रदेश में कोरोना के महज 163 मामले ही बचे हैं, जबकि नए मामलों में भी गिरावट आ रही है.  
 
पिछले दिनों कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई थी. इसके अलावा मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा था लेकिन मौसम ने जैसे ही करवट ली, वैसे ही मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली. यदि आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में महज 6 मामले ही सामने आए हैं. इनमें उज्जैन में एक, सीहोर में एक, भोपाल में एक, होशंगाबाद में एक, इंदौर में 2 मामले शामिल है, जबकि पिछले 24 घंटे में 33 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं. अभी तक कोरोना वायरस से 10786 लोगों की मौत हो चुकी है.
 
कोरोना के मामलों में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी कम हुई हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में माॅक ड्रिल के जरिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया था. अब कोरोना के मामलों में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है.  कोरोना के लगातार बढ़ रहे आंकड़ों की वजह से संख्या 300 के करीब पहुंच गई थी.
 
पॉजिटिविटी की दर में कमी 
कोरोना की पॉजिटिविटी की दर काफी कमी देखने को मिली है. कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिविटी की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई थी, उस समय पॉजिटिविटी की दर 10% तक पहुंच गई थी. वर्तमान में पॉजिटिविटी की दर 1.8% पर आ गई है. पिछले 24 घंटे में 329 मरीजों के सैंपल भेजे गए थे, इनमें से 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
 
इस प्रकार पॉजिटिविटी की दर में भी गिरावट देखने को मिल रही है. करुणा के मामले बढ़ने के दौरान वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने काफी प्रचार प्रसार किया लेकिन लोगों के बीच वैक्सीनेशन को लेकर कोई रुझान देखने को नहीं मिल रहा है. अभी भी वैक्सीनेशन की गति काफी धीमी है. आलम यह है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में कई-कई दिनों तक एक भी टीका नहीं लगाया जा पा रहा है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget