एक्सप्लोरर

MP News: कांग्रेस के दिग्गज नेता चंद्र प्रभाष शेखर पंचतत्व में विलीन, लंबी बीमारी के बाद जिंदगी से हारे जंग

Chandra Prabhash Shekhar Death: चंद्र प्रभाष शेखर के बेटे आकाश ने बताया कि फेफड़ों के संक्रमण के चलते चार मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें चार दिन पहले वेंटिलेटर पर रखा गया था.

Chandra Prabhash Shekhar Passes Away: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रभाष शेखर का शुक्रवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. उनके परिवार ने यह जानकारी दी. उनके बड़े बेटे आकाश शेखर ने बताया कि राज्य के पूर्व गृहमंत्री सी. पी. शेखर का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. चंद्र प्रभाष शेखर का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया है. रीजनल पार्क मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी गई. गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई है.

आकाश शेखर ने बताया कि फेफड़ों के संक्रमण के चलते चार मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चार दिन पहले ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. शेखर, मध्य प्रदेश आवासीय बोर्ड के चेयरमैन भी रहे थे.

इंदौर परम्पराओं, जागरूकता व अपने पावों पर खड़े हो कर अपना भविष्य लिखने वालों का शहर है. चंद्रप्रभाष शेखर जैसे नेता इसका उज्जवल उदाहरण है. राम सिंह वर्मा, द्रविड़जी, होमी दाजी जैसे राष्ट्रीय स्तर के मजबूत नेताओं व लक्ष्मण सिंह चौहान, लक्ष्मीशंकर शुक्ला, यज्ञदत्त शर्मा, बाबूलाल पटौदी जैसे जमीनी नेतृत्व के समय उन्होंने कांग्रेस को शुरूआती दौर में मजबूत करने का काम किया. वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता महेश जोशी और चंद्रप्रभाष शेखर जैसे युवा नेतृत्व ने इनके बाद शहर में दस्तक दी. 1964-65 की निगम परिषद में इनकी प्रभावी उपस्थिति थी.

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री महेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि चंद्रप्रभाष शेखर सरल, सहज, सौम्य व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. 'नर्मदा मैय्या इंदौर चलो' आंदोलन की युवा टीम के नायक थे. अपनी क्षमता व योग्यता के कारण सेठी, अर्जुन सिंह से लेकर मोतीलाल वोहरा जैसे मुख्यमंत्रियों के साथ विश्वस्त साथी मंत्री का दायित्व बखूबी निभाया. 

वहीं पिछले समय कमलनाथ की कांग्रेस सरकार बनने और बनवाने में सीपी शेखर जी का अतुलनीय योगदान था. उन्होंने कहा कि अपने जीवन के अंतकाल में चंद्रप्रभाष शेखर को जैसे आभास हो गया था की राजनैतिक रंगमंच पर उनकी भूमिका पूर्ण हो गई है और वे भोपाल छोड़ कर पारिवारिक दायित्व निभाने इंदौर आ गए और कुछ ही दिनों ईश्वर ने अपने पास बुला लिया. रघुवंशी ने बताया कि शेखर साहब को इंदौर सदैव याद रखेगा.

ये भी पढ़ें

MP News: फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जिंदा आदमी को मृत बताकर की करोड़ों की हेराफेरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget