एक्सप्लोरर

MP News:बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- हमें मिला था डकैतों से जूझता प्रदेश

Mandu News: सीएम ने कहा कि जब 2003 में हमारी सरकार बनी थी तो हमारे सामने कई विषम परिस्थितियां थीं, लेकिन अब मध्य प्रदेश विकास की यात्रा पर है. सरकार आज जनहित के अनेक कार्य कर रही है.

Bhopal News: मांडू में बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. बता दें कि राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है. हाल ही में राज्य में हुए नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को कई जगह हार का सामना करना पड़ा था जिससे सबक लेते हुए संगठन ने धार जिले के मांडू में तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था.

कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

रविवार को अंतिम दिन शिविर को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने कहा गया की हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं, इसलिए हम सभी को यह स्पष्ट रूप से जानकारी होना चाहिए कि कांग्रेस के समय का मध्य प्रदेश और आज बीजेपी के समय का मध्य प्रदेश कितना भिन्न है. जब राज्य में 2003 में हमारी सरकार बनी थी तब हमारे सामने कई विषम परिस्थितियां थीं. हमें बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा और कानून व्यवस्थाओं से जूझता हुआ प्रदेश मिला था, लेकिन वर्तमान समय में मध्य प्रदेश की तस्वीर बदली हुई है. मध्य प्रदेश आज विकास की यात्रा पर है. प्रदेश सरकार आज विकास, जनकल्याण और सुराज के अनेक आयामों पर कीर्तिमान रच रही है.

हमें मिला था डकैतों से जूझता हुआ प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय प्रदेश डकैतों की समस्या से जूझ रहा था. अनेक गैंग प्रदेश में सक्रिय थे, अपहरण उद्योग बन गया था. लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद आज मध्य प्रदेश की धरती पर एक भी डकैत नहीं है. सिमी का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया है. नक्सलवाद को भी प्रदेश की धरती से खत्म कर दिया गया है.अनेक प्रकार के माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है. पिछड़े डेढ़ साल में बीजेपी सरकार ने 21 हजार एकड़ जमीन अपराधियों से मुक्त कराई हैं. आज मध्य प्रदेश शांति का टापू बन गया है. उन्होंने कहा कि भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में बनने में मध्य प्रदेश का भी योगदान होगा.

लिंगानुपात में हुआ सुधार

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले बेटियों को अभिशाप समझा जाता था लेकिन आज खुशी होती है कि मध्य प्रदेश में लिंगानुपात में काफी परिवर्तन आया है. पहले 1000 बेटों पर 912 बेटियां होती थीं लेकिन आज 976 हो गई हैं. 43 लाख बहनें महिला स्वसहायता समूहों से जुड़कर एक बड़ी ताकत बन गई हैं. एक लाख से अधिक बहनें चुनाव जीतकर आई हैं. उन्होंने बताया कि आगामी 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के कार्यक्रम की जाएंगे.

आदिवासियों को लुभाने की कोशिश कर रहीं दोनों पार्टियां

गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों हीं पार्टियों का फोकस आदिवासी वोट बैंक को लेकर दिखाई दे रहा है. देखा जाए तो बीजेपी पिछले एक साल से आदिवासियों को लेकर ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है. यही कारण है की आदिवासी बाहुल्य धार जिले के मांडू में बीजेपी का 3 दिन का प्रशिक्षण शिविर रखा गया. इसमें केंद्र से लेकर प्रदेश की राजनीति से जुड़े बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. आदिवासी वोट बैंक को खींचने के लिए बीजेपी ने आदिवासी समाज को लुभाने के लिए कई प्रोग्राम बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

Chitrakoot: नानाजी देशमुख की जयंती पर चित्रकूट में चार दिवसीय ग्रामोदय मेला, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया शुभारंभ

Indore News: रालामंडल में नाइट सफारी के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला, वन विभाग ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget