एक्सप्लोरर

Yoga Day: सीएम शिवराज का कांग्रेस पर तंज, बोले- 'इस पर भी राजनीति? योग करते नजर नहीं आया कोई बड़ा नेता'

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम मोदी भोपाल में 2 वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस दौरान वे दो नए अभियानों को भी लांच करेंगे.

Bhopal:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के एक दिन बाद गुरुवार (22 जून) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पर जबानी हमला बोला है. स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कल पूरा विश्व योग मय हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में योग किया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस योग दिवस पर भी राजनीति करते हुए नजर आई.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता योग करता नजर नहीं आया. योग किसी जाति और संप्रदाय का नहीं, योग सबका है, इससे सबको जुड़ना चाहिए.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं. यह 9 साल भारत के नव निर्माण के 9 साल है. उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती भारत के स्वाभिमान और वीरता की प्रतीक है. उन्हें पूरा प्रदेश देवी के रूप में देखता है. आज से प्रदेश में अलग- अलग 5 यात्रा प्रारंभ होगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले थे लेकिन खराब मौस के कारण वे रायपुर से उड़ान नहीं भर सके. 

पीएम मोदी भोपाल में 2 वंदे भारत ट्रेनों को दिखायेंगे हरी झंडी

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इन यात्राओं का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुभारंभ करेंगे, इस यात्रा को 27 जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल में समापन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भोपाल में 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और बूथ स्तर के कार्यर्ताओ को संबोधित करेंगे. उनके दौरे के समय सिकिल सेल एनीमिया मिशन और आयुष्मान कार्ड का वितरण शहडोल से होगा. स्वाथ्य केंद्रों और उसी के साथ पंचायतों और गांव में भी वितरण शुरू होगा. सीएम ने बताया कि पीएम मोदी शाम को लखपति दीदी से संवाद करेंगे. पीएम मोदी तेंदूपत्ता तोड़ने वालों से भी संवाद करेंगे, उन्हीं के साथ खाना भी खाएंगे.

 पीएम एक साथ करेंगे दो अभियान लांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे की जानकारी देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम मोदी एक साथ दो अभियान लांच करेंगे. इसके तहत पहला अभियान होगा- सिकल सेल एनीमिया मिशन. सिकल सेल से पीड़ित जो हमारे भाई, बहन हैं उनकी स्क्रीनिंग, उनके इलाज की व्यवस्था के लिए एक नया अभियान होगा.

उन्होंने आगे बताया कि दूसरा अभियान मध्य प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा हमारे आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हैं, उन आयुष्मान कार्ड का वितरण भी शहडोल में प्रतीकात्मक रूप से होगा. उसी समय सभी हेल्थ एंड वेयरनेस सेंटर के साथ- साथ कई पंचायतों अलावा गांव और शहरों में भी यह वितरण का काम किया जाएगा. 

आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत किसी भी नागरिक को परिवार के इलाज के लिए 5 लाख तक इलाज मुफ्त में दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर पीएम मोदी का आना हम सब के लिए सौभाग्य होगा. 

ये भी पढ़ें: MP Politics: कई सौगातें लेकर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, चुनावी साल में कर सकते हैं बड़ी घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget