एक्सप्लोरर

Watch: 'मैं छोडूंगा नहीं', CM शिवराज ने मंच से ही जनपद सीईओ को कर दिया सस्पेंड, वीडियो वायरल

CM Shivraj Singh Chouhan: सीएम शिवराज ने मंच से ही जनपद सीईओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और वहां मौजूद सभी अधिकारियों को ताकीद दी कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

CM Shivraj Suspends CEO From Stage: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में तीखे तेवर दिखाए. गुरुवार, 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही सेंधवा जनपद पंचायत के सीईओ राजेन्द्र दीक्षित को निलंबित कर दिया है. इसके पीछे की वजह पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतना बताई जा रही है. इस मामले में एक्शन लेते हुए सीएम शिवराज ने अन्य जिम्मेदारों को भी चेताया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले के ग्राम चाचरिया में गुरुवार को पेसा एक्ट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे. आदिवासी क्षेत्र में आदिवासियों को रिझाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान आदिवासी वेशभूषा में नजर आए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से ही लोगों को पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी दी. सीएम चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट शहरों में लागू नहीं होगा. प्रदेश के 79 ब्लॉक में पेसा एक्ट लागू किया जाएगा.

आदिवासी समुदाय के लोगों को पेसा एक्ट के प्रति किया जागरूक
सीएम शिवराज ने कहा कि इस एक्ट के लागू होने के बाद हमारे जो भी जनजातीय भाई-बहन विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं, वह पेसा एक्ट से मजबूत होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जंगल और जमीन पर सबका अधिकार होना चाहिए. पेसा एक्ट के नियमों के अनुसार, अब पटवारी और वन विभाग के बीट गार्ड को गांव की जमीन का नक्शा, खसरा, बी-1 नकल ग्राम सभा में दिखाना होगा, ताकि जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी न हो सके. 

जनपद सीईओ को किया निलंबित
बड़वानी के सेंधवा में आयोजित पेसा एक्ट जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपने सख्त रुख में नजर आए. इस दौरान पीएम आवास में लापरवाही बरतने पर सीएम चौहान ने मंच से ही सेंधवा जनपद पंचायत के सीईओ राजेन्द्र दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. कार्यक्रम के दौरान सीईओ दीक्षित की पीएम आवास को लेकर शिकायतें सामने आई थीं. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Uniform Civil Code: सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- 'भारत में समान नागरिक संहिता लागू होने का समय आ गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget