एक्सप्लोरर

MP News: CM शिवराज का तोहफा, बोले- SC/ST वर्ग के उद्यमियों को सुविधाएं दिलाने के लिए जल्द बनेगी समिति

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों को सुविधाएं दिलाने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनाई जाएगी.

Bhopal Latest News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग के उद्यमियों को सुविधाएं दिलाने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनाई जाएगी. चौहान ने दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के एकदिवसीय ‘एससी-एसटी मेगा बिजनेस कॉन्क्लेव एवं एक्सपो’ में बुधवार को ये बातें कहीं.

'डिक्की समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं डिक्की के कार्यक्रम में आकर एक नई रोशनी और प्रकाश देख रहा हूं. अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए डिक्की एक नई सामाजिक और आर्थिक क्रांति कर दिखाएगा. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि मध्य प्रदेश है. बाबा साहब ने कहा था कि बिना आर्थिक सशक्तीकरण के सामाजिक सशक्तीकरण होना मुश्किल है. बाबा साहब के दिखाए मार्ग हैं- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो. इसी भावना के साथ डिक्की समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है.

'रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे थोड़े से सहयोग से इतिहास रच सकते हैं. आसमान में नई उड़ान भर सकते हैं. उन्होंने कहा कि रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए भी राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और वैकल्पिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए डिक्की ने नई राह दिखाई है, उत्साह और इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है. चौहान ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग स्थापित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और उद्यमियों को सुविधाएं देने के लिए मिल कर काम करेंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर महीने रोजगार दिवस मनाया जाता है, प्रदेश में स्व-रोजगार और उद्योग लगाने के लिए योजनाएं बनी हैं, युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक 25 लाख युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जा चुका है और हर महीने लक्ष्य तय कर स्व-रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सिंगापुर के साथ मिलकर भोपाल में संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है जिसमें हर साल 10,000 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए रोजगार और व्यवसाय की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और इस दिशा में राज्य सरकार बेहतर सहयोग कर रही है.

यह भी पढ़ें:- 

MP News: बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget