एक्सप्लोरर

MP Cabinet Reshuffle: खरमास के बाद होगा शिवराज कैबिनेट में फेरबदल, किसकी होगी छुट्टी, किसे मिलेगा मौका?

मध्य प्रदेश में लंबे समय से सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं. गुजरात में बीजेपी की बंपर जीत के बाद एक बार फिर 'गुजरात मॉडल' पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की बात चल पड़ी है.

MP News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के खेमे में सत्ता और संगठन दोनों में फेरबदल की सुगबुगाहट है. हालांकि, यह चर्चा कई दिनों से चल रही थी लेकिन बीच में गुजरात चुनाव के कारण मामला टल गया. अब एक बार फिर अटकलों का दौर है लेकिन खर मास (अधिमास) लगने के कारण मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं.अमूमन खरमास में शुभ कार्य नहीं होते हैं. इसी वजह से मामला जनवरी तक के लिए टल गया है.

एमपी में गुजरात मॉडल लाने की तैयारी

मध्य प्रदेश में लंबे समय से सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं. गुजरात में बीजेपी की बंपर जीत के बाद एक बार फिर 'गुजरात मॉडल' पर अगले सभी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात चल पड़ी है. बीजेपी ने पहले उत्तरांचल और फिर गुजरात में यह प्रयोग करके सफलता प्राप्त की है. अब यही फार्मूला सबसे पहले मध्य प्रदेश में मंत्री मंडल में फेरबदल के दौरान लागू हो सकता है. शिवराज कैबिनेट के कई दागी चेहरों की छुट्टी हो सकती है.

नॉन परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों पर सीएम शिवराज की नजर

सरकार के आखिरी साल के इस मौके को कोई भी दावेदार विधायक छोड़ना नहीं चाहता है. इसीलिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक फील्डिंग जमाई जा रही है. वैसे माना जा रहा है कि इस फेरबदल में संगठन और शिवराज की पसंद वाले विधायक ही कैबिनेट में जगह पाएंगे. शिवराज सिंह चौहान सरकार का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार जनवरी के तीसरे पखवाड़े में हो सकता है. इसमें 10 से 12 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. वर्तमान में मुख्यमंत्री को मिलाकर कैबिनेट में 31 सदस्य हैं जबकि चार पद रिक्त हैं. इन चार पदों के साथ नॉन परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को बदला जा सकता है. हाल ही में हुई दो कोर कमेटियों में इस पर सहमति बन गई है क्योंकि कुछ मंत्रियों की शिकायतें भी कोर कमेटी तक पहुंची हैं.

नए दावेदार कौन होंगे?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एससी से विष्णु खत्री और जतारा से हरीशंकर खटीक का नाम मंत्री मंडल में शामिल होने वाले विधायकों में संभावित है. ब्राह्मण कोटे से अभी नरोत्तम मिश्रा और गोपाल भार्गव मंत्री हैं, नया नाम रीवा से राजेंद्र शुक्ला व शरदेंदु तिवारी, कटनी से संजय सत्येंद्र पाठक और भोपाल से रामेश्वर शर्मा मंत्री मंडल में शामिल हो सकते हैं. ओबीसी से मनोज चौधरी व महेंद्र हार्डिया के साथ एसटी से सुलोचना रावत और जनरल केटेगरी में चेतन कश्यप का नाम संभावित है. मौजूदा कैबिनेट के 6 मंत्रियों पर सत्ता और संगठन दोनों की नजर है. इसमें बुंदेलखंड के दो, मालवा-निमाड़ से एक, ग्वालियर संभाग के एक, मध्यभारत से एक और विंध्य से एक मंत्री शामिल है.

यह भी पढ़ें:

MP: मध्य प्रदेश के रीवा में नहीं चलता एक-दो रुपये का सिक्का! लोगों ने बताई परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget