एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश के रीवा में नहीं चलता एक-दो रुपये का सिक्का! लोगों ने बताई परेशानी

Rewa News:  बैंक मैंनेजर के मुताबिक सिक्का लेने से मना करना अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे व्यक्ति पर IPC की धारा 489A से 489E आर्थिक जुर्माना, कारावास या दोनों का प्रावधान है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में खरीदारी करते वक्त आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है क्योंकि यहां भारत सरकार द्वारा जारी मुद्रा लेने से इंकार कर दिया जाता है. रीवा के बाशिंदे पिछले कई सालों से इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं. यदि आप किसी काम से रीवा जा रहे हैं तो इस खबर पर जरा गौर कीजिएगा.

रीवा में रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जब आप किसी दुकान पर सामान खरीदने पहुंचते हैं तो दुकानदार सीधे ही भारत सरकार द्वारा जारी मुद्रा को लेने से इंकार कर देता है. रीवा में आप 1 या 2 रुपए की कीमत वाली सामग्री नहीं खरीद सकते. ऑटो का किराया, शेविंग ब्लेड, चॉकलेट साथ ही अन्य छोटी-बड़ी जरूरत का सामान जो एक-दो रुपये में आता है उसे आप नहीं ले पाएंगे. यहां तक की फल-फूल और सब्जियां खरीदने में भी आपको दिक्कत हो सकती है.

सिंधिया समर्थक 'MLA' जाति प्रमाण पत्र फर्जी, हाई कोर्ट ने निरस्त की सदस्यता, अब विधानसभा में नो एंट्री

कई सालों से इस दिक्कत से जूझ रहे रीवा के लोग
लोगों का कहना है कि ऐसी समस्या सिर्फ रीवा में है जहां भारतीय मुद्रा के तौर पर सिक्का नहीं चलता. ऐसे में यदि कोई एक, दो या तीन रुपए की सामग्री लेनी हो तो न चाहते हुए भी पांच या दस रुपए खर्च करने पड़ते हैं. समान भी जरूरत से ज्यादा लेना पड़ता है. रीवा के लोग पिछले कई सालों से इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं. यह बात हमें रीवा के सिरमौर चौराहे के पास रहने वाले गिरीश त्रिपाठी ने बताई.

सिक्का लेने से मना किया तो हो सकती है जेल
एक निजी बैंक के मैंनेजर राजेश व्यास ने बताया कि नियम के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कोई सिक्का लेने से मना करता है तो वह जाने-अनजाने में जुर्म कर रहा है. यह अपराध की श्रेणी में आता है. यदि कोई व्यक्ति किसी भी सिक्के को जो चलन में है लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जा सकती है. उसके खिलाफ भारतीय मुद्रा अधिनियम व आइपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई होगी.

इतना ही नहीं मामले की शिकायत रिजर्व बैंक में भी करने का प्रावधान है. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 489A से 489E  के तहत किसी विधिक न्यायालय द्वारा आर्थिक जुर्माना, कारावास या दोनों का प्रावधान है.

सिक्का नहीं चल रहा तो ये है समाधान
हालांकि सरकार और आरबीआई द्वारा इसके लिए समाधान भी दिया गया है. यदि आप शिकायत नहीं कर सकते और यदि आपके पास ढेरों सिक्के जमा हैं तो आप इन्हें डाकघर में जमा कराकर इनके बदले नोट ले सकते हैं. सिक्कों से आप डाकघर से कुछ भी खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धीरेंद्र शास्त्री को मिला शहनाज अख्तर का साथ, कहा- बिना वजह मुद्दा बनाया जा रहा
धीरेंद्र शास्त्री को मिला शहनाज अख्तर का साथ, कहा- बिना वजह मुद्दा बनाया जा रहा
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकी, 3 स्कूल और मेयर ऑफिस में आया मेल
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकी, 3 स्कूल और मेयर ऑफिस में आया मेल
14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
Watch: विराट कोहली की दरियादिली, बेकाबू फैंस के पास पहुंचे; सभी को दिए ऑटोग्राफ
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget