एक्सप्लोरर

MP: विस्थापित गांवों को मिलेगा राजस्व ग्राम का दर्जा, चीता मित्र सम्मेलन में शामिल हुए CM शिवराज

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 11 सितंबर रविवार को कूनो नेशनल पार्क श्योपुर में आयोजित चीता मित्र सम्मेलन में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे.

Kuno Wildlife Sanctuary: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आज 11 सितंबर रविवार को कूनो नेशनल पार्क श्योपुर में आयोजित चीता मित्र सम्मेलन में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav), केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (V. D. Sharma) सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. 17 सिंतबर को पीएम नरेंद्र मोदी खुद चीतों को बाड़े से बटन दबाकर बाहर निकालेंगे. इसको लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कूनो नेशनल पार्क पहुंच कर प्रधानमंत्री की आने की व्यवस्था को लेकर निरीक्षण भी किया.

चीता मित्र सम्मेलन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क से विस्थापित हुए ऐसे ग्राम जो अभी भी मजरे टोले हैं उन्हें पूर्ण राजस्व ग्राम का दर्जा दिया जायेगा. यह कार्रवाई आज से ही शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 5 स्किल डेवलपमेंट केन्द्र बनाये जायेंगे. इनमें क्षेत्रीय युवाओं को प्रशिक्षण दिला कर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को यहां का दौरा करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को चीतों की सौगात देने कूनो नेशनल पार्क आ रहे है. यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा. कूनो नेशनल पार्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेगा. एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप पर चीतों की शिफ्टिंग का कार्य एक अद्भुद कार्य है. कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकन देश नामीबिया से चीतों को लाकर बसाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्म-दिवस पर कूनो पालपुर के बाड़े में चीतों को विमुक्त करेंगे. केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव का इस प्रोजेक्ट को लाने में उनका पूरा सहयोग रहा.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रयासों की भी सराहना की. कूनों के प्राकृतिक सौन्दर्य से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क का प्राकृतिक वातावरण और यहां बहने वाली कूनो नदी सहित अन्य मनोहारी दृश्य इस स्थान को स्वर्ग जैसा सुन्दर बनाते हैं.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ये कहा

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों के स्किल कम्युनिकेशन की सराहना की. साथ ही कहा कि यहां के बच्चों का शैक्षणिक स्तर प्रंशसनीय है. बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी है. उन्होंने कूनो के आसपास बसे ग्रामों के लोगो को सहज और सरल बताते हुए उनकी सराहना की और कहा कि कूनो रिर्जव एरिया के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

सभी को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मिशन लाइफ" में पर्यावरणीय व्यवस्थाओं की दिशा में सतत् रूप से प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शहर तो हमने बसा लिये, लेकिन सुकून की तलाश में आज भी हम वनों को तलाशते हुए आते हैं. कूनो के वन शांति का संदेश देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दिशा में हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों को उनका अधिकार एक बेहतर पर्यावरणीय वातावरण के रूप में प्रदान करें.

मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की गई

हेप्पीडेज स्कूल की छात्रा अनुष्का जाटव और सलोनी दीक्षित द्वारा चीतों को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में विचार रखे. छात्रा प्रियंका जाटव और सलोनी दीक्षित ने हस्त निर्मित चीता और पर्यावरण की पेंटिग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट की. मुख्यमंत्री द्वारा स्कूली बच्चों से चीता, वन्य-प्राणी और पर्यावरण के संबंध में प्रश्न पूछे गये जिसके सही जवाब बच्चों द्वारा दिये जाने पर उन्हें शाबाशी दी गई. चीता मित्रों के प्रतिनिधि के रूप में नवाब सिंह गुर्जर ने कहा कि हमारे सपने आज पूरे हो रहे हैं. चीतों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है.

Ujjain Crime: 7 स्‍पा सेंटर्स पर पुलिस का छापा, तीन पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 20 युवक-युवतियां पकड़े गए

MP News: औरंगाबाद की यूट्यूबर गर्ल इटारसी रेलवे जंक्शन से मिली, पिता की डांट से नाराज होकर उठाया था ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget