एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव ने उज्जैन की मंदिरों का किया दौरा, भगवान महाकाल के दरबार में लिया आशीर्वाद

Ujjain News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले. उन्होंने उज्जैन के कई धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया.

CM Mohan Yadav Visit Mahakal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर समिति के नियमों का पालन करते हुए चौखट पर ही दर्शन किए. उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश नहीं किया. सीएम मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना की प्रगति की जानकारी भी ली. सीएम मोहन यादव बुधवार (24 जनवरी) को धार्मिक यात्रा पर निकले. उन्होंने उज्जैन के कई धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया.

मुख्यमंत्री जब महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे तो उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत किया जा रहे कार्यों की प्रगति की, जानकारी ली. इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार विस्तारीकरण योजना के तहत किया जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्भगृह में प्रवेश करने की बजाए बाहर चौखट से ही शीश नवा कर भगवान महाकाल को प्रणाम किया.  

सीएम मोहन यादव ने लिया साधु संतों का आशीर्वाद

भगवान महाकाल को प्रणाम करने के बाद सीएम मोहन यादव नंदी हॉल में पंडित और पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न कराई. उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं का प्रवेश गर्भगृह में बंद कर रखा है. हालांकि इस नियम का पालन कई बार वीआईपी नहीं करते हैं मगर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्भगृह पूजा करने की बजाय आम श्रद्धालुओं की तरह नंदी हाल में बैठकर भगवान की आराधना की. मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को धार्मिक यात्रा करने के साथ-साथ उज्जैन में साधु संतों का आशीर्वाद लेने के लिए भी निकले. उन्होंने दत्त खड़ा घाट पर स्थित आश्रम में जाकर सुंदरपुरी महाराज का आशीर्वाद लिया. इसके बाद में चिंतामण मार्ग पर स्थित आश्रम में महामंडलेश्वर आचार्य शेखर का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. साधु संतों ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: MP News: मोहन यादव सरकार ने 50 दिन में दूसरी बार लिया कर्ज, एमपी पर अब तक 3 लाख 33 हजार करोड़ से ज्यादा का लोन

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 IAS-IPS अफसरों ने जहां खरीदी जमीन, अब वहीं से निकला बाईपास, 5 करोड़ के प्लॉट का दाम अब 65 करोड़!
50 IAS-IPS अफसरों ने जहां खरीदी जमीन, अब वहीं से निकला बाईपास, 5 करोड़ के प्लॉट का दाम अब 65 करोड़!
MP News: राजगढ़ के पचोर में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे, 12 बाइक-टैंकर जलकर खाक
राजगढ़ के पचोर में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे, 12 बाइक-टैंकर जलकर खाक
'क्या आप सिंगल हैं?': सादी वर्दी में इंदौर महिला पुलिसकर्मी से पूछना पड़ा भारी, मनचला गिरफ्तार
'क्या आप सिंगल हैं?': सादी वर्दी में इंदौर महिला पुलिसकर्मी से पूछना पड़ा भारी, मनचला गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: मातम में बदलीं खुशियां, बेटी की शादी का सामान ला रही मां की सड़क हादसे में मौत
मध्य प्रदेश: मातम में बदलीं खुशियां, बेटी की शादी का सामान ला रही मां की सड़क हादसे में मौत

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
PM मोदी की कटौती वाली अपील पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोलीं- 'खोने के लिए कुछ खास बचा नहीं'
PM मोदी की कटौती वाली अपील पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोलीं- 'खोने के लिए कुछ खास बचा नहीं'
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, बंगाल सरकार ने की थी सिफारिश
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच करेगी CBI, बंगाल सरकार ने की थी सिफारिश
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'धुरंधर' के बाद तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, अब भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे 'हमजा'
'धुरंधर' के बाद अब तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, इस किरदार में दिखेंगे एक्टर
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हरियाणा समेत किन राज्यों में होगी बारिश? IMD ने दी आंधी तूफान की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हरियाणा समेत किन राज्यों में होगी बारिश? IMD ने दी आंधी तूफान की चेतावनी
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है, वीडियो वायरल
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है
Tulsi Plant Care: तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
Embed widget