एक्सप्लोरर

MP Politics: सीएम मोहन बोले 'यह मोदी सरकार है, कानून सबके लिए बराबर है,' कमलनाथ के कार्यकाल पर उठाए सवाल

Lok Sabha Election 2024: छिदवाड़ा के दशहरे मैदान में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कमलनाथ और नकुलनाथ पर जमकर निशाना साधा.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के सामने बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. विवेक बंटी साहू के विशाल नामांकन जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे.

छिदवाड़ा के दशहरे मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कमलनाथ और नकुलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ''जो लोग अपने आप को हनुमान भक्त कहते हैं लेकिन जाम सांवली में एक ईंट नहीं लगाई सिर्फ दिखावा है. देश में प्रदेश में मंत्री रहे लेकिन छिंदवाड़ा में सिर्फ रोना रोया है. रोने धोने का काम किसका होता है. भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाया.''

सीएम मोहन यादव ने कहा, ''अपने लड़के को ले आये. जनता को बेवकूफ बनाकर सीएम बन गए. छिंदवाड़ा मॉडल कहते रहे बस कभी उद्योग नही लाये 5 हजार लोगों को रोजगार नही दिया. 13 महीने की कमलनाथ की सरकार थी मेरी सरकार के तीन महीने में मैंने हेलिकॉप्टर सेवा, गरीब मरीजों के लिए घोषणा की है लेकिन कमलनाथ का हेलीकॉप्टर घर उतरता था और जनता को मूर्ख बनाया है और छिंदवाड़ा कांग्रेस का गढ़ नही यहां कांग्रेस गड़बड़ है.''

सीएम मोहन यादव ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां विकास के काम चल रहे है. लेकिन अब चिंता की बात नहीं है छिंदवाड़ा में हमने कैलाश विजयवर्गीय को बैठा दिया है. जो कई सालों से छिंदवाड़ा में कुंडली मार कर बैठे थे उनका कोई गढ़ नहीं है यह सब का गढ़ है.''

वही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के तमाम लोगों पर निशाना साधते हुए यह भी कहा ''यह नरेंद्र मोदी की सरकार है. आप जिनके घर जा जाकर पांव दबाते थे वह सब जमानत पर है. आप खाओगे कोई बचाने वाला नहीं है.आप राहुल गांधी हो आप प्रियंका गांधी हो आप सोनिया गांधी हो आप केजरीवाल हो कानून सबके लिए बराबर है. यह नरेंद्र मोदी की सरकार है. ''

सीएम मोहन यादव ने कहा, ''यह मौका इसलिए आया है जब हम भगवान राम को मानने वाले हैं, हम रामराज जी को मानने वाले हैं और रामराज्य की पहली शर्त है कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए .जो जो जेल में गए व जेल में जाने के रास्ते पर खड़ा है वह हाय मोदी, हाय मोदी, बचाव मोदी से, बचाव मोदी से सब चिल्ला रहे लेकिन जैसे कर्म करोगे जो आपने किया है वह आपको भुगतना है.''

सीएम मोहन यादव ने निशाना साधते हुए कहा, ''आपने इतना मूर्ख बनाया लोगों को भगवान राम के मंदिर को लेकर हिंदू मुसलमान को मूर्ख बनाया. राम मंदिर को विवादित बनाया. वह भी किस देश में. कहा जाता था कि भगवान राम के मामले में कुछ मत करना वहां बवाल हो जाएगा, खून की नदियां बह जाएगी ऐसा ही जम्मू कश्मीर के मसले में हुआ था.''

ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget