एक्सप्लोरर

Watch: बांधवगढ़ के 'लाठी बाज' एसडीएम को सीएम मोहन ने किया निलंबित, बीच सड़क युवक की पिटाई करते वीडियो हुआ था वायरल

MP Viral Video: बीते दिनों बांधवगढ़ एसडीएम ने कुछ युवकों के साथ मारपीट करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी. इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीएम यादव ने एक्शन लिया है.

Bandhavgarh SDM Suspended: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में दो युवकों से मारपीट करने वाले एसडीएम को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम यादव एक्शन के मोड़ में नजर आए. एसडीएम के खिलाफ 22 जनवरी की रात बांधवगढ़ में दो युवकों से मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई थी.दोनों युवक उमरिया के जिला अस्पताल में भर्ती हैं. मामला एसडीएम की गाड़ी को ओवरटेक करने का बताया जा रहा है.

दरअसल मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गाड़ी को कुछ युवकों ने ओवरटेक कर दिया. इस बात से नाराज होकर एसडीएम ने युवकों के साथ मारपीट की. इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस मामले में संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आरोपी एसडीएम अमित सिंह को निलंबित कर दिया है. इस पूरे मामले में कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है. 

 बौखलाए एसडीएम अमित सिंह ने युवकों के साथ मारपीट की. इस घटना में दो युवकों को चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. एसडीएम द्वारा युवकों की बेरहमी से पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गई. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सीएम मोहन यादव ने आरोपी एसडीएम अमित सिंह को निलंबित कर दिया. 

वरिष्ठ अधिकारी करेंगे जांच
सीएम मोहन यादव ने कार्रवाई के बाद कहा कि मध्य प्रदेश में सुशासन की सरकार है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में अगर कोई आम लोगों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता है तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी के चलते एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है. युवकों के साथ मारपीट के मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को जांच सौंपी गई है.

 

कांग्रेस ने लागए ये आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरे मामले पर सवाल उठाए है. उन्होंने कहा कि शाजापुर कलेक्टर ने पूर्व में ड्राइवर के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए उन्हें औकात दिखाने की धमकी दी थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कलेक्टर को हटा दिया था. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होगी मगर बांधवगढ़ एसडीएम ने निर्दोष युवकों के साथ मारपीट कर यह बता दिया कि मध्य प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी कितनी पावरफुल है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सुशासन के दावे भी ऐसी घटनाओं के बाद खोखले दिखाई पड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Bhopal News: सीएम मोहन यादव ने भोपाल में खनिज मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, बोले- 'एमपी संभावनाओं का प्रदेश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget