एक्सप्लोरर

कटनी मामले में CM मोहन यादव का एक्शन, GRP थाना प्रभारी समेत छह सस्पेंड, वायरल हुआ था वीडियो

Katni Viral Video: कटनी का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम मोहन यादव के आदेश पर कार्रवाई हुई है. छह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी और उन्हें निलंबित कर दिया गया.

कटनी जीआरपी थाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन हुआ है. सीएम मोहन यादव के निर्देश पर छह पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं. सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. संज्ञान में आने के बाद जांच के लिए मौके पर भेजा गया.

सीएम ने एक्स पर लिखा, "थाना जी.आर.पी कटनी के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मारपीट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मेरे संज्ञान में आने पर तुरंत आज सुबह DIG Rail को जांच हेतु मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया था. प्रारंभिक जांच अनुसार त्कालीन थाना प्रभारी जी.आर.पी कटनी सहित एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है. साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में इस तरह के कदाचार की पुनरावृत्ति नहीं हो."

इस मामले पर जबलपुर रेलवे के एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा, "हमने ओरिजन वीडियो देखा. ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. टीआई अरुण को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही पांच अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है जो वीडियो में दिखा दे रहे हैं. पूरे मामले की जांच आईजी रेलवे मोनिका शुक्ल के नेतृत्व में होगी."

गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की सरकार पर कांग्रेस हमलावर हो गई थी. एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार (29 अगस्त) को कहा, "अब तो खुद राष्ट्रपति जी ही महिला उत्पीड़न को लेकर चिंतित हैं, एमपी बीजेपी की सरकार को अब जाग जाना चाहिए! मप्र में दलित उत्पीड़न की बेलगाम घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए! दलितों को मारना, पेशाब पिलाना, अपमानित करना, झूठे मुकदमों में फंसाना, गंभीर चोट पहुंचाना, यहां तक की हत्या ही कर देना - मेरे मध्य प्रदेश में सामान्य घटना हो चुकी है! मुख्यमंत्री चुप हैं! क्यों?"

भोपाल के रक्षाबंधन महोत्सव का आखिरी दिन, 41 हजार से अधिक बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget