एक्सप्लोरर

MP में रेत के अवैध खनन-परिवहन पर लगेगी लगाम, CM मोहन यादव ने माइनिंग अफसरों को दिये ये निर्देश

Bhopal News: मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खनिज अधिकारियों की बैठक बुलाई. उन्होंने खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करने को कहा.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ा तेवर अपना लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खनिज अफसरों की बैठक में सख्त निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का इस्तमाल कर रेत के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाई जाए. उन्होंने कहा कि खनिज संसाधन का प्रदेश की जीडीपी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है. इसलिए वार्षिक लक्ष्य निर्धारित कर खनन गतिविधियों का संचालन किया जाए.

खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सहित आधुनिकतम तकनीकों का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाये. मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रासंगिक हो चुके नियमों में आवश्यक संशोधन भी किया जा सकता है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाये. 

उड़ीसा की नीतियों का अध्ययन करें- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्थरों से निर्मित एमसैण्ड को प्रोत्साहित किया जाए. आमजन को किफायती दरों पर रेत उपलब्ध कराने के लिए यांत्रिक प्रक्रिया अपनायी जाये. उन्होंने रेडी मिक्स कंक्रीट को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाने का आदेश दिया. सभी जिलों की एमएसएमई गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को उद्यमशीलता से जोड़ते हुए इकाइयां स्थापित की जाएं. इन गतिविधियों से निर्माण की गुणवत्ता में सुधार भी होगा और समय भी कम लगेगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की समृद्ध खनिज सम्पदा को ध्यान में रखते हुए मेटल आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया. उन्होंने खनिज संसाधनों से अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए उड़ीसा की नीतियों का अध्ययन की हिदायत दी. 

भोपाल में 14-15 अक्टूबर को माइनिंग कॉन्क्लेव
भोपाल में 14 और 15 अक्टूबर को माइनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. माइनिंग कॉन्क्लेव में भारत सरकार की भी सहभागिता है. संयुक्त आयोजन में अग्रणी उद्यमी, विषय विशेषज्ञ, विभिन्न राज्यों के अधिकारी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खनन कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. माइनिंग कॉन्क्लेव को आयोजित करने का उद्देश प्रदेश में खनिज गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने का है. 

.ये भी पढ़ें-

सीहोर के चिंतामन मंदिर में गणपति बप्पा के उत्सव की धूम! भक्तों का उमड़ा सैलाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget