एक्सप्लोरर

रतलाम और उज्जैन में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, सीएम के आदेश के कार्रवाई तेज

Fake Doctor in MP News: एमपी के कई जिलों में झोला छाप डॉक्टरों के जरिये इलाज किए जाने की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद सीएम मोहन यादव ने ऐसे क्लीनिक और फर्जी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए.

MP News Today: मध्य प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर अब झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है. 

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक क्लीनिक को सील कर दिया गया, जबकि रतलाम में तो लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इससे फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है. 

झोलाछाप डॉक्टरों पर एक्शन
रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि जिले में झोला छाप डॉक्टरों के जरिये लगातार लोगों का गलत इलाज कर उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालने की शिकायत मिल रही थी. इसी के चलते झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है. 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. कलेक्टर ने बताया कि जिले के धामनोद ग्राम में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद स्वास्थ्य और जिला प्रशासन के संयुक्त दल को कार्रवाई के लिए भेजा गया. 

कलेक्टर राजेश बाथम के मुताबिक, यहां पर श्रवण कुमार नाम का व्यक्ति इलाज कर रहा था. मौके से इंजेक्शन, गोली, दवाई वगैरा जब्त की गई. इसके बाद एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रतिवेदन पुलिस को सौंप दिया गया. 

'होम्योपैथी की डिग्री पर एलोपैथिक इलाज'
पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है. इसी प्रकार रतलाम के अंकुर होटल के पास मनोहर सांवरिया के जरिये अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी. 

इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि संचालक के पास इलेक्ट्रो होम्योपैथी विधा की शैक्षणिक योग्यता थी, मगर उनके जरिये मरीजों का एलोपैथिक इलाज किया जा रहा था. इस मामले में भी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है. 

उज्जैन के पंडयाखेड़ी में क्लीनिक सील
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिला उज्जैन में भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में उज्जैन के मक्सी रोड पर पंडयाखेड़ी में स्थित चावडा क्लीनिक को सील किया गया है. 

माधव नगर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर विक्रम रघुवंशी ने बताया कि इंद्र सिंह यादव नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र की क्लीनिक पर इलाज के बाद मृत्यु हो गई थी.

जब मौके पर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि क्लिनिक संचालक मोहन चावडा के पास बीईएमएस की डिग्री थी मगर वे डिग्री के विपरीत एलोपैथिक इलाज कर रहे थे. 

क्लीनिक को जांच के बाद सील कर दिया गया है. डॉक्टर रघुवंशी के मुताबिक, क्लीनिक संचालक मोहन चावडा अपनी डिग्री के बारे में भी अधिक जानकारी नहीं दे पाए.

ये भी पढ़ें: MP News: शहडोल में महिला पर 3 साल के मासूम को गर्म तवे से दागने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget