एक्सप्लोरर

Ujjain News: सीएम के गृह जिले में समय पर नहीं हो पा रहा गेहूं खरीदी का भुगतान, अब कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Ujjain Wheat Procurement: उज्जैन में गेहूं खरीदी को लेकर भुगतान में देरी को लेकर किसान लगातार शिकायत कर रहे थे. जिसके बाद उज्जैन कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम दिशा निर्देश दिए हैं.

Ujjain News Today: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले में गेहूं खरीदी का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है. किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उज्जैन कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी है. 

उज्जैन कलेक्टर ने कहा कि अगर इस मामले में किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा 7 दिन से अधिक समय से लंबित भुगतान को तुरंत करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं. 

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने गेहूं खरीदी के मामले में जिला भर के अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया कि गेहूं की खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. इसके अलावा भुगतान में देरी भी ना हो. 

27 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई है खरीदी
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक 57 हजार 494 किसानों के द्वारा स्लॉट बुकिंग की गई है. जिसमें से 41 हजार 276 किसानों से 3 लाख 30 हजार 720 मीट्रिक टन खरीदी हो गई है, जो कि अनुमानित खरीदी का 42 फीसदी है. सभी मंडियों में अभी तक लगभग 27 लाख मीट्रिक टन खरीदी की हुई है. 

'बारिश से गेहूं को नहीं हुआ नुकसान'
बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किसानों के भुगतान की समीक्षा कर निर्देशित किया कि किसानों का 7 दिन से अधिक लंबित मामलों की प्राथमिकता से भुगतान कराया जाए. बैठक में उपार्जन संबंधी अधिकारियों और सभी एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से गेहूं को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

किसानों की आ रही थी लगातार शिकायत
सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर समिति के माध्यम से की जा रही गेहूं की खरीदी का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा था. किसान संजय पटेल के मुताबिक, उन्होंने एक सप्ताह पहले गेहूं विक्रय किए थे, मगर अभी तक उनके खाते में राशि नहीं आई है.  

किसान संजय पटेल ने बताया कि समिति के सचिव को बार-बार फोन लगाया जा रहा है, तो वह एक-दो दिन की बात कह कर टाल रहे हैं. अधिकारियों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि ईद और अन्य पर्व के छुट्टी की वजह से भुगतान में थोड़ी देरी हुई है.

ये भी पढ़ें: एमपी की राजनीति में पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की एंट्री, कांग्रेस बोली, 'सेना का पराक्रम था बीजेपी का नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget