एक्सप्लोरर

हायर एजुकेशन का हब बनेगा MP? सीएम मोहन यादव बोले- ड्रोन ट्रेनिंग, इंडस्ट्री समेत रोजपरक हो सिलेबस

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस 1 जुलाई से सभी 55 जिलों में शुरू होंगे. शिक्षण संस्थानों को ऐसे विकसित किया जाना चाहिए कि अन्य राज्यों के छात्र यहां पढ़ने आएं.

MP PM College of Excellence: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस 1 जुलाई से राज्य के सभी 55 जिलों में शुरू होंगे. उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों को जिले के गौरव के रूप में देखा जाना चाहिए और उन्हें तहसीलों और नागरिकों से इससे जोड़ा जाना चाहिए.

उन्होंने छात्रों को रोजगार परक पाठ्यक्रमों के लिए प्रेरित करने और कृषि पाठ्यक्रम शुरू करने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को इस तरह से विकसित किया जाना चाहिए कि अन्य राज्यों के छात्र यहां पढ़ने आएं.

उन्होंने पर्यटन से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू करने और विश्वविद्यालयों को बहु-संकाय (अलग-अलग स्ट्रीम) बनाने का भी सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों को विमानन पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए और राज्य में ड्रोन नीति तैयार की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र होगा और छात्रों को कॉलेज आने-जाने के लिए बस सुविधा प्रदान की जाएगी.

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंत्रालय में बैठक में कई जरूरी निर्देश दिए. सीएम मोहन यादव ने बैठक में कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शुरू होंगे. ये कॉलेज 1 जुलाई से राज्य के 55 जिलों में शुरू होंगे.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक्सीलेंस कॉलेज जिले का गौरव होगा. एक्सीलेंस कॉलेज से जिले की तहसीलों एवं जिले के नागरिकों को जोड़ें. उन्होंने कहा कि रोजगार परक पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करें. उच्च शिक्षा विभाग एक्सीलेंस कालेजों में कृषि पाठ्यक्रम शुरू करेंगे. विद्यार्थियों को इसकी व्यवस्थित रूप से जानकारी प्रदान की जाए.

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की ऐसी छवि तैयार हो कि यहां अन्य राज्यों के बच्चे यहां पढ़ने आएं. शिक्षा के लिहाज से ऐसी व्यवस्था और माहौल मुहैया कराई जाए. महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में श्रेष्ठ शैक्षणिक कार्यों को प्रोत्साहन दिया जाए.

. पर्यटन से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू हो

नए-नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं. पर्यटन से जुड़े पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएं. विश्वविद्यालय भी बहुसंकाय (अलग-अलग स्ट्रीम) में पढ़ाई की सुविधा हो. प्रदेश में अकादमिक सत्र 2024 -25 से शुरू हो रहे नए पाठ्यक्रम जैसे बीएससी (एग्रीकल्चर) कोर्स, अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम और अन्य कोर्सेज की जानकारी छात्रों को प्रदान की जाए.

विमानन पाठ्यक्रमों के लिए की गई व्यवस्थाओं से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया जाए. प्रदेश में ड्रोन नीति तैयार की जाए. उच्च शिक्षा, उद्योग, कृषि और अन्य संबंधित विभागों में ड्रोन के उपयोग और प्रशिक्षण के संबंध में रणनीति बनाकर कार्य किया जाए.

प्रत्येक पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र खुलेगा. इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाए. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि छात्रों को महाविद्यालय आने-जाने के लिए बस सुविधा भी दिलवाएं.

ये भी पढ़ें: Vishvendra Singh: पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को लगा बड़ा झटका, इस मामले में दाखिल याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget