एक्सप्लोरर

MP CM House: मोहन यादव के लिए खाली करना होगा सीएम हाउस, अब कहां होगा शिवराज सिंह चौहान का नया ठिकाना?

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का अब नया ठिकाना होगा. उन्हें राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए सीएम हाउस खाली करना होगा.

MP CM House: मध्य प्रदेश के बुदनी विधानसभा से विधायक और साढ़े 16 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का अब ठिकाना अब बदल जाएगा. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को अब नए सीएम मोहन यादव के लिए सीएम हाउस खाली करना होगा. शिवराज सिंह चौहान का अब नया ठिकाना राजधानी भोपाल में ही रिंग रोड स्थित बंगला होगा. बताया जा रहा है कि दो बंगलों को जोड़कर इस बंगले को तैयार किया जा रहा है और यही बंगला शिवराज सिंह चौहान को अर्लाट है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आए हैं. तीन दिसंबर के बाद से ही बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व इसी मंथन में उलझा था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री अब किसे बनाया जाए. इस बार बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान सहित पांच ऐसे बड़े नाम थे, जो सीएम पद के दावेदार थे.

इन नामों में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी, प्रहलाद पटेल, नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल थे. इन नामों की माथापच्ची के बाद आखिरकार बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने मप्र के सीएम पद के लिए एक ऐसा नाम दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा उज्जैन की दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक मोहन यादव को मप्र का सीएम पद दिया है. प्रदेश का सीएम बनने के बाद अब शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव का नया ठिकाना भोपाल स्थित सीएम हाउस होगा. 

दो बंगलों को जोड़कर बनाया

बताया जा रहा है कि राजधानी भोपाल के रिंगरोड नंबर 1 पर एक बंगले को बीते कई दिनों से तैयार किया जा रहा था. दो बंगलों को जोड़कर इस बंगले को बनाया जा रहा था. चर्चा है कि इस बंगले को व्यवस्थित करने के लिए शासन द्वारा दो करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं. यह बंगला शिवराज सिंह चौहान के नाम पर ही अलार्ट है. सीएम हाउस छोड़ने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान इसी बंगले में अपने परिवार के साथ रहेंगे. बताया जा रहा है कि अगले चार से पांच दिनों के भीतर शिवराज सिंह चौहान को सीएम हाउस खाली करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: MP: CM मोहन यादव के आदेश पर अमल, उज्जैन में अवैध मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget