एक्सप्लोरर

MP Civic Polls: बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के कथित वायरल वीडियो पर मचा हड़कंप, कांग्रेस ने की यह मांग

MP News: इंदौर में बीजेपी महिला पार्षद प्रत्याशी मुद्रा शास्त्री का वीडियो वायरल हो रहा है. जिस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रत्याशी को अयोग्य घोषित करने की मांग की है.

Indore News:  मध्य प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव का शोर है. इसी बीच दोनों प्रमुख दलों के बीच जमकर चुनावी जुबानी जंग जारी है. वहीं अब बीजेपी की एक महिला पार्षद प्रत्याशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से बीजेपी प्रत्याशी को अयोग्य ठहराने की मांग की है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने बीजेपी की वार्ड क्रमांक 42 की महिला पार्षद प्रत्याशी मुद्रा शास्त्री पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने के लिए मुद्रा शास्त्री ने भड़काऊ बयान दिया है.

कांग्रेस ने किया पार्टी से निष्कासित करने की मांग
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश सिंह यादव ने मांग की है कि महिला नेत्री के बयान से सामाजिक, सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की आशंका है. ऐसे बयान, धार्मिक उन्माद को जन्म देते हैं. पुलिस और प्रशासन को ऐसे मामलों पर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. कांग्रेस सचिव ने मांग की है कि बीजेपी को नूपुर शर्मा की तरह ऐसे प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए.

कांग्रेस का दावा है कि सोशल मीडिया में वायरल कथित वीडियो में जो महिला नेत्री दिख रही है वह मुद्रा शास्त्री है. और वो वीडियो में कहती नजर आ रही है कि नूपुर शर्मा ने जो बयान दिया उसने क्या गलत बयान दिया है. कांग्रेस धर्म विशेष को सपोर्ट करती है इसलिए हमें ऐसी सरकार का बहिष्कार करना है. नहीं तो यह घर में घुसकर हमें हमारे अपने को मार डालेंगे खून खराबा करेंगे. कांग्रेस की सरकार को हमें खत्म करना है. हमे भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिताना है.

Araria News: RJD के पूर्व सांसद पर जानलेवा हमला, राजगंज के समीप हुई गोलीबारी में बाल-बाल बचे सरफराज आलम

चुनाव आयोग से की है अयोग्य घोषित करने की मांग  
बता दे कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद देश में कई हिंसक घटनाएं हुई हैं और हाल ही में उदयपुर कांड भी सामने आया है. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कड़ी फटकार लगाई है. वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी के वीडियो की जांच की मांग की है. इसके साथ ही उन्हें अयोग्य घोषित करने के लिए चुनाव आयोग से मांग की है.

MP Corona Update: एक महीने में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत, 107 नए मामले आए सामने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget