एक्सप्लोरर

MP Corona Update: एक महीने में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत, 107 नए मामले आए सामने

MP Corona Update: मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस से एक और मौत दर्ज हुई है. मामला जबलपुर मेडिकल कॉलेज का है. प्रदेश में जून माह के दौरान कोरोना से मौत का आंकड़ा 7 हो गया.

MP Corona Update: मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस से एक और मौत दर्ज हुई है. जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 55 साल के मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई. प्रदेश में जून माह के दौरान कोरोना से मौत का आंकड़ा 7 हो गया है. मरनेवालों में 4 मरीज जबलपुर के हैं. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 7065 सैंपल की जांच में 107 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई. प्रदेश में फिलहाल 636 एक्टिव केस है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में 30 संक्रमित या संदिग्ध मरीज भर्ती हैं. 30 में से 6 मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10 लाख 44 हजार 604 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 10 लाख 33 हजार 224 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 743 मरीजों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को 62 मरीज ठीक हुए और प्रदेश में अभी 636 एक्टिव केस है.

इंदौर में कोरोना के 44 पॉजिटिव केस उजागर

बीते चौबीस घंटों में प्रदेश के 16 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा इंदौर में 44 पॉजिटिव मामले पाए गए. भोपाल में 20, जबलपुर में 10, बुरहानपुर में 3, धार में 1, गुना में 2, ग्वालियर में 3, हरदा में 1, होशंगाबाद में 3, कटनी में 4, खंडवा में 3, खरगोन में 2, मंडला में 1, नरसिंहपुर में 4, सागर में 1 और उज्जैन में 4 संक्रमण के मामले उजागर हुए हैं. साउथ सिविल लाइंस निवासी 58 वर्षीय दौलत रामचंदानी की 3 जून को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी.

MP Covid-19: मध्य प्रदेश में Corona के बढ़ते मामलों के बीच खुले स्कूल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर पैरेंट्स चिंतित, प्रशासन हुआ अलर्ट

नहीं रुक रहे मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले

दौलत की बेटी ने बताया कि पिता को बुखार के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इलाज में लापरवाही के कारण पिता की हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रामचंदानी कोविड पॉजिटिव हैं और मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाना पड़ेगा. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दूसरे दिन पिता ने दम तोड़ दिया. इसी तरह कटरा बेलखेड़ा निवासी 55 साल की मुन्नी विश्वकर्मा को उल्टी, दस्त की समस्या होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन पैसे खत्म होने पर मुन्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

14 जून को महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के दो दिन बाद मौत हो गई. इसी तरह 30 जून को लाइफ लाइन हॉस्पिटल में पाटन के खजरी गांव निवासी 100 वर्षीय जगदीश सिंह चंदेल की कोरोना से जान चली गई. 30 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 55 वर्षीय मरीज की मौत का मामला शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में शामिल किया गया. 

MP Weather Update: जुलाई में जमकर बरसेंगे बादल, मध्य प्रदेश में 94 से 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget