एक्सप्लोरर

Bhopal News: रवीना टंडन के ट्वीट से खुला चिड़ियाघर में बाघों से छेड़छाड़ का मामला, वन विहार प्रबंधन से जवाब तलब

MP News: रवीना टंडन ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि वन विहार भोपाल, मध्य प्रदेश में बदमाश पर्यटक बाघों पर पथराव करते हैं. ऐसा न करने के लिए कहने पर पिंजरे को हिलाते हैं, पत्थर फेंकते हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार में बाघ को पत्थर मारने के मामले में अब सीजेडए ने वन विहार प्रबंधन से जबाव तलब किया है. बता दें कि अभिनेत्री रवीना टंडन के एक ट्वीट के बाद वन विहार सुर्खियों में आ गया है. दरअसल, रवीना टंडन इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए राजधानी भोपाल में हैं. उनकी फिल्म की शूटिंग भोपाल और भोजपुर में चल रही है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, वन विहार भोपाल, मध्य प्रदेश में बदमाश पर्यटक बाघों पर पथराव करते हैं. ऐसा न करने के लिए कहने पर हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं, पत्थर फेंकते हैं. बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं है. उनके इस ट्वीट के मामले ने तूल पकड़ लिया था. सीजेडए ने वन विहार प्रबंधन से एक हफ्ते में जवाब मांगा है.
 
अभिनेत्री रवीना टंडन के ट्वीट पर सेंट्रल जू अथारिटी ऑफ इंडिया (सीजेडए) ने गंभीरता दिखाई है. सीजेडए ने वन विहार प्रबंधन से वन विहार में इनक्लोजर में बंद टाइगर को पर्यटकों द्वारा पत्थर मारने, इनक्लोजर से बाघ भगाने सहित अन्य सात बिन्दुओं के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. सीजेडए ने जवाब देने के लिए प्रबंधन को 48 घंटे का समय दिया है. हालांकि, अभिनेत्री रवीना टंडन के ट्वीट पर वन विहार की डायरेक्टर पदमा प्रिया बालकृष्ण ने सवाल खड़े कर दिए थे. पदमा प्रिया के मुताबिक वन विहार पर उंगली उठाना नेचुरल बात है. अभिनेत्री रवीना टंडन वन विहार आई ही नहीं थीं. यह वीडियो कब का है, किसने बनाया यह पता नहीं है.

वन विहार की डायरेक्टर ने बताया
बालकृष्ण ने बताया कि रवीना टंडन का बाघ के अपमान पर वायरल वीडियो और वन विहार में सुरक्षा के इंतजाम पर सवाल खड़े करना बिल्कुल गलत है. बाघ पर पत्थर फेंकते हुए वीडियो में कोई नजर नहीं आ रहा है. दूसरी बात कि वन विहार का वीडियो कब का है, किसने बनाया है, हमारे पास इसकी जानकारी नहीं है. फिर भी मानती हूं कि वीडियो वन विहार परिसर का है. जानवर को लोग घंटी बजाकर परेशान कर रहे हैं, ऐसा करना अमर्यादित है. इस सिलसिले में पीआरओ केस रजिस्टर्ड कर दिया है.

वीडियो में दो लड़के जानवरों को परेशान करते दिख रहे हैं, दोनों के फोटो हमने वन विहार के गेट पर चस्पा कर दिए हैं. उनकी एक साल के लिए वन विहार में एंट्री बैन कर दी है. बालकृष्ण ने बताया कि नोटिस जारी कर रेंज ऑफिसर और सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और वीडियो की सत्यता की जांच भी की जा रही है. वन विहार की डायरेक्टर ने बताया कि रवीना टंडन वन विहार नहीं आई थीं. मेरी जानकारी के अनुसार गेट पर हमारे सदस्यों और स्टॉफ ने भी उन्हें नहीं देखा है.

ये भी पढ़ें

Sehore News: CM शिवराज के गृह जिले सीहोर का 'गौरव दिवस'आज, इन विकास कार्यों का होगा शिलान्यास और लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget