एक्सप्लोरर

Sehore News: CM शिवराज के गृह जिले सीहोर का 'गौरव दिवस'आज, इन विकास कार्यों का होगा शिलान्यास और लोकार्पण

MP: सीहोर शहर का आज गौरव दिवस मनाया जाएगा. यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान करोड़ों के विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे. गौरव दिवस को लेकर नगरवासी अपने घरों को रोशनी और रंगोली से सजा रहे हैं.

Sehore Gaurav Diwas: मध्य प्रदेश के सीहोर शहर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जा रहा है. गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और सीहोर शहर को अनेक निर्माण और विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री चौहान सीहोर नगर में 19 करोड़ 38 लाख रुपये के निर्माण और विकास कार्यों का भूमि पूजन और 22 करोड़ 21 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे. लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी भी मौजूद रहेंगे.

सीहोर नगर के गौरव दिवस को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह है. दीपोत्सव की भांति नागरिकों द्वारा अपने घरों को रोशनी और घर आंगन को रंगोली से सजाया जा रहा है. नगर के गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर से 5 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभात फेरी, स्वच्छता संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, साइकिल रैली मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता के साथ शहर के इतिहास और पर्यटन को बढ़वा देने के लिए संगोष्ठी, नगर के इतिहास और पर्यटन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, सामूहिक योग और सूर्य नमस्कार के साथ सांगीतिक कार्यक्रमों में नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

इन कार्यों का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच करोड़ रुपये की लागत से 100 सीटर कन्या छात्रावास बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना का शिलान्यास, तीन करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से सीहोर शहर में ब्रह्मपुरी तिराहे से श्मशान घाट इंदिरा नगर से फोरलेन बाईपास तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य, छह करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से कोलीपुरा तिराहे से झागरिया बायपास तक फोरलेन सीसी मार्ग का निर्माण, 33 लाख रुपये की लागत से बांसिया से बरनावद सडक निर्माण, 60 लाख रुपये की लागत से अहमदपुर बरखेड़ाहसन रोड से फंदा सड़क निर्माण, 35 लाख रूपए की लागत से बरखेड़ा दोराह से चौकी सडक़ निर्माणए 66 लाख रूपए की लागत से खाईखेड़ा छतरी रोड से रामजाखेड़ा सड़क निर्माण का शिलान्यास करेंगे.

इसके साथ ही 60 लाख रुपये की लागत से चरनाल रोड से मोतीपुरा कलां सड़क निर्माण, 29 लाख रुपये की लागत से श्यामपुर रोड से मानपुरा, 51 लाख रुपये की लागत से सिराड़ी से रासलाखेड़ी सड़क निर्माण और 65 लाख रुपये की लागत से अहमदपुर रोड से विलेज गोंडी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे.

इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बने मोतीपुरा बैराज का लोकार्पण करेंगे. इसी प्रकार एक करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से बने छतरी बैराज का लोकार्पण, 3 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बरखेड़ाहसन टी. 05 से लोधीपुरा उमरझिर, एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनी मुंगावली से बड़बेली सड़क, एक करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से टी.06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चैनेज 2,515 मीटर पर पुल, दो करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से टी.06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चैनेज 5,380 मीटर पर पुल, एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से टी.06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चैनेज 7 हजार मीटर पर पुल, आठ करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने 370 शासकीय शाला का लोकार्पण करेंगे.

इसके साथ ही 180 आंगनबाड़ी केन्द्र, आठ उप स्वास्थ्य केन्द्र, तीन आश्रम और छात्रावास और 74 ग्रामीण पंचायत भवन सहित कुल 635 संस्थाओं में पेयजल व्यवस्था का कार्य और एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से बने जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र डीईआईसी भवन का लोकार्पण करेंगे.

Burhanpur News: चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब ठेकेदार से लूटे 13 लाख रुपये, सभी थानों को किया गया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget