एक्सप्लोरर

कौन हैं कांग्रेस से बगावत करने वाले अर्जुन आर्य, जिन्हें अब समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार?

MP By-Election 2024: कांग्रेस से बगावत करने वाले अर्जुन आर्य को सपा ने प्रत्याशी बनाया है. उन्हें बुधनी से टिकट दिया गया है. अर्जुन आर्य ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

MP By-Election 2024: बुधनी विधानसभा उपचुनाव बीजेपी-कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस से बगावत करने वाले युवा नेता अर्जुन आर्य को सपा ने बुधनी से अपना प्रत्याशी बनाया है. 

दो दिन पहले ही युवा नेता अर्जुन आर्य ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

बुधनी विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है. अब इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. सपा ने कांग्रेस से बगावत करने वाले अर्जुन आर्य को उम्मीदवार बनाया है. 

'बिकाऊ नहीं, टिकाऊ उम्मीदवार चाहिए'
युवा नेता अर्जुन आर्य ने दो दिन पहले ही कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया है. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है. इधर सपा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अर्जुन आर्य ने फिर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि दीपावली पर्व के साथ ही बुधनी में लोकतंत्र का महापर्व भी आ गया है. इस महापर्व में आपको और हमको बुधनी विधानसभा से ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना है जो न गुमनाम हो न बिकाऊ हो." 

उन्होंने कहा, "जो सच्चा और अच्छा हो, जो जनता के हितों की लड़ाई लड़ता हो, जो सड़क से लेकर जेल तक जनता के लिए संघर्ष करता हो, जो किसानों, दतिलों, पिछड़ों, आदिवासियों की आवाज उठाता हो. जो गरीबों के बच्चों की शिक्षा, उनके स्वास्थ्य की चिंता करता हो, जो गौमाता के लिए हर दम सुरक्षा के लिए तत्पर रहता हो, जिसके हृदय में संवेदना हो. मैं समझता हूं आज ऐसे प्रत्याशी की बुधनी विधानसभा को आवश्यकता है. तमाम प्रत्याशियों को हमने पहले भी देखा है, यह तमाम प्रत्याशी अलग-अलग विधानसभा में पहले भी लड़े हैं और जीतने के बाद कुछ तो गुमनामी में चले जाते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "कुछ टिकट मिलने पर बिक जाते हैं ओर यह इनको भी नहीं पता कि यह कब बिकेंगे. क्योंकि इनके आका जो ऊपर बैठे हैं वह इनका सौदा करते हैं. यह गुलाम हैं. मैं समझता हूं कि अब आप और हमारा कर्तव्य बनता है कि अब हमें टिकाऊ उम्मीदवार की आवश्यकता है. एक सच्चे और अच्छे व्यक्ति की आवश्यकता है जो बुधनी विधानसभा क्षेत्र के जनता की चिंता करे ओर किसानों के लिए हरदम तत्पर हो, मैं समझता हूं ऐसा व्यक्ति आएगा तो गांव, गरीब, गरीब और मजदूर की लड़ाई लड़ेगा और ओर उस लड़ाई को विधानसभा तक लेकर जाएगा. यहां के हितों की रक्षा करें. इस अवसर पर मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी जिन्होंने मुझे बुधनी विधानसभा की जनता के बीच जाने का अवसर दिया. मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और बुधनी विधानसभा की जनता को प्रणाम करता हूं."

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: MVA में कब तक फाइनल होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला? संजय राउत बोले- 'त्याग करना पड़ता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget