एक्सप्लोरर

MP Board Exam: दस हजार लेट फीस के साथ भरे जाएंगे 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म, 30 नवंबर है लास्ट डेट

MP Board Exam Form: एमपी में अभी तक 10वीं-12वीं की परीक्षा के फॉर्म भरने से चूक गए विद्यार्थियों को भारी भरकम विलंब शुल्क चुकाना पड़ेगा. छात्र 30 नवम्बर विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में अभी तक 10वीं-12वीं की परीक्षा के फॉर्म भरने से चूक गए विद्यार्थियों को भारी भरकम विलंब शुल्क चुकाना पड़ेगा. छात्र 30 नवम्बर तक 10 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इस बार लोकसभा चुनाव के चलते एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी.

10 हजार के लेट फीस के साथ भरे जाएंगे फॉर्म

दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षा के फॉर्म जिन विद्यार्थियों ने नहीं भरे है, उन्हें अब दस हजार रुपये विलम्ब शुल्क देना होगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फरवरी 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक 1200 रुपए नियमित शुल्क के साथ निर्धारित की थी. इसके बाद मंडल ने 1 से 15 अक्टूबर तक 100 रुपए और 16 से 31 अक्टूबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा करने की अनुमति दी थी. इसके बावजूद कई विद्यालयों और संस्थाओं ने विद्यार्थियों के फार्म जमा नहीं किए गए. इसके बाद फिर 1 से 15 नवंबर तक परीक्षा फार्म जमा करने पर 5000 रुपए विलंब शुल्क तय किया गया था, लेकिन अब भी कई छात्रों के फॉर्म जमा नहीं हुए है. अब एमपी बोर्ड ने 30  नवंबर तक 10 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अनुमति दी है. इसके बाद एक दिसंबर से परीक्षा शुरू होने के 10 दिन पहले तक 12 हजार विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा किया जाएगा.

5-28 फरवरी तक चलेगी परीक्षा 

यहां बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव के चलते एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2024 तक चलेंगी. इसी तरह 12वीं बोर्ड के एग्जाम 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2024 तक चलेंगे. इसी बीच शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा (Mid Term Exam) का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. अर्धवार्षिक परीक्षा 6 दिसंबर से शुरू होगी. 9वीं-10वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी जबकि 11वीं और 12वीं के एग्जाम दोपहर की शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे. परीक्षा में विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए मॉडल पेपर भी शिक्षा विभाग ही मुहैया कराएगा.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: जानें किस प्रत्याशी ने सोशल मीडिया प्रचार पर कितना किया खर्च? कैलाश विजयवर्गीय को लेकर सामने आई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget