एक्सप्लोरर

एमपी बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य गिरफ्तार, सीएम मोहन यादव के ओएसडी से दुर्व्यवहार का मामला

MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह को बीजेपी के एक समारोह में हंगामा करने और मुख्यमंत्री के ओएसडी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Mohan Yadav OSD News: मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के एक सदस्य को यहां पार्टी के एक समारोह में कथित तौर पर हंगामा करने और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी.

शिकायतकर्ता नायब तहसीलदार निमेश पांडे के अनुसार हीरेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में बीजेपी के कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लोकेश शर्मा के साथ गाली-गलौज की, हंगामा किया और दुर्व्यवहार किया.

राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थान का नेतृत्व करने के अलावा शर्मा सचिवालय में मुख्यमंत्री के ओएसडी भी हैं. यादव के एक करीबी सहयोगी ने इसकी पुष्टि की. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने मामला दर्ज करने के बाद सिंह को नोटिस दिया और रविवार को उन्हें पुलिस थाने बुलाया जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.'

कमला नगर पुलिस थाने की निरीक्षक निरूपा पांडे ने कहा कि सिंह पर एक सरकारी अधिकारी को गाली देने, धमकाने और उसके काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त की अदालत में पेश किया गया, जिसने पिछले दिन उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने कहा कि राज्य बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य अपनी बेटी (मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित) की नौकरी से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर परेशान थे.

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में, बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट पर जीत हासिल की और इस एक तरफा विजय का एक कारण पार्टी संगठन और राज्य सरकार के बीच बेहतरीन समन्वय बताया गया.

ये भी पढ़ें: 'हिंसा, कर्फ्यू और इंटरनेट बंद होने के बाद...', बांग्लादेश से लौटी MBBS छात्रा ने बताई रोंगटे खड़ी करने वाली आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget