एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी के लिए मुश्किल बनीं महिला नेता? प्रज्ञा ठाकुर, उषा ठाकुर और उमा भारती ने दिए ऐसे बयान

MP BJP: बीजेपी की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती अपनी पार्टी से खफा नजर आ रही हैं. हाल ही में लोधी समाज के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कहेंगी कि बीजेपी को वोट करो.

MP BJP Women MLA: मध्य प्रदेश की सियासत में अब तक प्रमुख दोनों ही पार्टी बीजेपी और कांग्रेस की ओर से पुरुष जनप्रतिनिधि ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे, लेकिन अब बीजेपी की महिला नेता भी इस दौड़ में शामिल हो रही हैं. एमपी बीजेपी की तीन महिला नेता अपने तीखे तेवरों से सुर्खियों में हैं. एक ओर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर लोगों को चाकू रखने की सलाह दे रही हैं, तो दूसरी तरफ संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर शस्त्र लाइसेंस रखने को कह रही हैं. 

इतना ही नहीं, तीसरा बयान एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती का आया है, जिनका कहना है कि 'मैं ये नहीं कहूंगी कि आप बीजेपी को वोट दीजिए.'

जानें क्या कहा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने?
हाल ही में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह यह कहती नजर आ रही हैं कि अपने घरों में हथियार रखें. कुछ नहीं तो सब्जियां काटने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल करते हैं, उसकी धार तेज होनी चाहिए. पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए. अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है, तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है. 

बता दें कि कर्नाटक के शिवमोगा में आयोजित हिन्दू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर संबोधित कर रही थीं, जब उन्होंने यह बयान दिया था.

लोधी समाज से बीजेपी को वोट देने को नहीं कहेंगी उमा भारती
इधर बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहती नजर आ रही हैं कि 'मैं चुनाव में आऊंगी, मंच से संबोधित करुंगी, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी की लोधियों तुम बीजेपी को वोट करो. मैं सभी से कहती हूं कि तुम भाजपा को वोट करो, क्योंकि मैं तो अपनी पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं. लेकिन मैं आपसे थोड़ी अपेक्षा करूंगी कि आप पार्टी के निष्ठावान सिपाही होंगे.'

उमा भारती ने आगे कहा, 'अब आपको अपने आसपास के हित देखना है. क्योंकि अगर आप पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है, यदि आप पार्टी के वोट नहीं है तो  तो आपको सारी चीजों को देखकर ही अपने बारे में फैसला करना है. यह मानकर चलिए कि प्यार के बंधन में तो हम बंधे हुए हैं, लेकिन राजनीतिक बंधन से मेरी तरफ से तो मेरी तरफ से पूरी तरह से आजाद हैं.'

मंत्री उषा ठाकुर का निवेदन, 'सभी लें शस्त्र लाइसेंस'
वहीं, मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सभी से अपील कर रही हैं कि आर्म्स लाइसेंस जरूर रखें. हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि कोई भी शस्त्र का गलत इस्तेमाल न करे. शस्त्र का इस्तेमाल केवल आत्मरक्षा के लिए होगा. 

मंत्री उषा ठाकुर ने कहा, 'शस्त्र लाइसेंस लेना जरूरी है. हम कुर्सी-टेबल लेते हैं, लेकिन शस्त्र लाइसेंस क्यों नहीं लेते. संघ ने हमें लाठी रखना तो सिखाया है. हमें शस्त्र लाइसेंस भी लेना चाहिए.' बता दें, प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित 'स्वाधीनता आंदोलन का विमर्श तब और अब' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने आई थीं. तभी उन्होंने प्रदेशवासियों को यह सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: MP Election: कमलनाथ फिर लगा रहे वादों की झड़ी, अब बुजुर्गों को दिलाया भरोसा, बोले- 'सरकार आई तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget