एक्सप्लोरर

Uma Bharti: उमा भारती ने क्यों किया अज्ञातवास पर जाने का एलान? शराबबंदी को लेकर बीजेपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा कि वह अज्ञातवास पर जा रही हैं. उन्होंने कहा कि गंगा सफाई और शराबबंदी पर पार्टी के तरफ से साथ नहीं दिया जा रहा है.

MP News: मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर उमा भारती (Uma Bharti) तकरीबन 6 महीने से मुखर होकर अपनी बात रख रही हैं. इसे लेकर उनकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से ट्विटर पर वाद-विवाद भी हुआ. शराब दुकानों में पत्थर और गोबर फेंकने के बावजूद सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया. इस मामले में सरकार की अनदेखी से अब उनके सब्र का बांध टूटता दिख रहा है. अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उमा भारती ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आज देव दीपावली है. भगवान कार्तिक स्वामी देव दीपावली के दिन असुरों को पराजित करके हिमालय की ओर वापस लौटने लगे. इतने पराक्रम के बाद भी जब वो हिमालय की ओर लौटे तो अकेले पड़ गए. 

उमा भारती ने कहा कि 2019 से पहले गंगा के किनारे की यात्रा और अब शराब के खिलाफ अपने अभियान के लिए भगवान और लोगों का साथ तो रहा, लेकिन मेरी अपनी पार्टी बीजेपी इन दोनों अभियानों के प्रति कार्यक्रम के दृष्टि से तटस्थ रही. निजी तौर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इन दोनों अभियानों के लिए मेरे प्रति सम्मान और समर्थन दिखाते हैं, लेकिन पार्टी के तरफ से कोई विशेष आयोजन इन विषयों को लेकर नहीं होता है.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण में रहें सावधान, सूतक काल के समय भूलकर भी न करें ये काम, पड़ सकता है बुरा असर

शराब बंदी पर होगा सरकार को नुकसान
वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शराबबंदी को लेकर उमा भारती के आंदोलन की धार को सरकार ने हमेशा से कमजोर करने के कोशिश की है. सरकार ने हां-ना वाला रवैया अपनाए रखा. हालांकि सरकार के लिए भी सरकारी खजाने की खस्ता हालत को देखते हुए शराब के रेवेन्यू से हाथ धोना बेहद मुश्किल है. फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 8 दिसंबर तक अपने आंदोलन के अगले प्लान को विराम दे दिया है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को चंद्रग्रहण के बाद नागपुर होकर अमरकंटक के आसपास अज्ञातवास में रहते हुए मंडराते रहूंगी. दत्त पौर्णिमा (8 दिसम्बर) तक प्रतीक्षा करती हूं कि केंद्रीय स्तर पर हमारी पार्टी और राज्य स्तर पर हमारी मध्य प्रदेश की सरकार क्या नीति बनाती हैं. मसला गंभीर हैं. अब 8 दिसंबर के बाद संवाद करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget