एक्सप्लोरर

MP: 'कीड़े मकोड़ों की तरह निकाला जा रहा', BJP से निष्कासित राजकुमार सिंह धनौरा फूट फूटकर रोए

निष्कासित बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत पर भ्रष्टाचार के साथ ही मूल बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अपराधिक मामले दर्ज कराने के भी आरोप लगाए हैं.

Madhya Pradesh News: मंत्री गोविंद राजपूत (Govind Rajput) पर निष्कासित बीजेपी (BJP) नेता राजकुमार सिंह धनौरा (Rajkumar Singh Dhanaura) ने जमकर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व जिला मंत्री राजकुमार अपने निष्कासन को लेकर फूट-फूट कर रो पड़े. इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी में जमकर राजनीति हो रही है. सुरखी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह धनौरा ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर पोस्ट चलाई थी.

इसमें सुरखी विधायक और राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ भी लिखा गया था. इस पर बीजेपी हाईकमान ने पिछले हफ्ते किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद से हटाने के बाद राजुकमार सिंह को पार्टी से भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. धनौरा बीजेपी जिला मंत्री के अलावा युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग आदि संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे हैं. 

बीजेपी नेता प्रताड़ना के शिकार-धनौरा
पूर्व सरपंच रहें निष्कासित बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत पर भ्रष्टाचार के साथ ही मूल बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अपराधिक मामले दर्ज कराने के भी आरोप लगाए हैं. निष्कासित बीजेपी नेता राजकुमार सिंह के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थको के बीजेपी में शामिल होने के बाद मूल बीजेपी कार्यकर्ता प्रताड़ित हो रहे हैं. सुरखी क्षेत्र में पुराने बीजेपी नेताओं को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है.

मंत्री के इशारे पर दर्ज हुए मामले
आगे उन्होंने कहा उन पर अपराधिक मामले भी मंत्री के इशारे पर दर्ज किए जा रहे हैं. इसके अलावा मंत्री गोविंद राजपूत भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रहे हैं. मंत्री के बड़े भाई हीरा सिंह राजपूत जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए. उनकी भतीजी बहु जनपद की उपाध्यक्ष है. वहीं भतीजे को मोर्चा में पद दिला दिया. इसके साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को पद मिले. इनके चलते सुरखी में पुराने बीजेपी नेताओं की हालत पाकिस्तान में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों जैसी बन गई है. 

फूट-फूट कर रोए बीजेपी नेता
अपने निष्कासन से दुखी राजकुमार सिंह धनौरा का मीडिया के सामने दर्द छलका. इस दौरान वे रो पड़े. राजकुमार का कहना था कि में 30 साल से पार्टी में हूं और चंद साल पहले बीजेपी में आए नेता मुझे निष्कासित करा रहे हैं. कीड़े मकोड़ों की तरह निकाला जा रहा है.  मुझे अपनी जान का खतरा है. इसके साथ ही झूठे मामले दर्ज कराए जाने की आशंका भी है.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget