एक्सप्लोरर

MP Politics: मध्य प्रदेश BJP में फिर अंतर्कलह? CM मनोज के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कांड, रिपोर्ट भोपाल तलब

MP BJP Internal Dispute: इंदौर के बीजेपी कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे, जहां पर सभी 9 विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इस दौरान विजयवर्गीय ने मनोज पटेल पर कटाक्ष किया.

Kailash Vijayvargiya Effigy Burnt: इंदौर की देपालपुर विधानसभा में मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंकने के मामले में बीजेपी आलाकमान नाराज है. मामले में अब रिपोर्ट तलब की गई है. भोपाल से जो जानकारी मांगी गई थी, वह इंदौर से नस्ती कर पहुंचा दी गई है. अब जो भी कार्रवाई होना है वह भोपाल से ही होगी.

आपको बता दें कि इंदौर के गौतमपुरा में चंद दिनों पहले ही कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करने का मामला सामने आया था. इस मामले में बीजेपी संगठन ने कड़ी नाराजगी भी जाहिर की है जिसके बाद जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है. देपालपुर के गौतमपुरा में कैलाश विजयवर्गीय द्वारा देपालपुर भाजपा विधायक मनोज पटेल को लेकर दिए गए एक बयान के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका था.

बीजेपी इंदौर कार्यकारी जिलाध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने बताया कि मामले में जिन लोगों ने पुतला फूंका है, वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता और देपालपुर के आम लोग या समर्थक ही हैं. वहीं इस घटनाक्रम में ऐसा कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है, जिसे किसी प्रकार की कोई भी बड़ी जवाबदारी सौंपी गई हो. जो रिपोर्ट मांगी थी हमने तैयार करके अनुशासन समिति को सौंप दी है. आगे की जो भी कार्रवाई होनी है, वह भोपाल से अनुशासन समिति की अनुशंसा पर ही होगी.

वहीं बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन्होंने पुतला दहन किया उनमें स्थानीय बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजू जाट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुरू, तलावली के सरपंच कपिल परमार, बीजेपी मंडल महामंत्री महेश पटेल, जगदीश सोलंकी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मायाराम चौधरी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लखन बडवाया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा विधायक मनोज पटेल के समर्थक मौजूद थे.

इस बयान से नाराज हैं कार्यकर्ता
इंदौर के बीजेपी कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे, जहां पर सभी 9 विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इसी सभा में कैलाश विजयवर्गीय ने देरी से आने पर मनोज पटेल पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा आइए मनोज जी. मनोज जी जैसे लोग जीत गए यह बहुत बड़ी बात है. मतलब कार्यकर्ता की ताकत कितनी है, यह गौर करने वाली बात है समझने वाली बात है. कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधायक मनोज पटेल को लेकर कही गई बात के बाद देपालपुर में पटेल के समर्थक नाराज हो गए.

यह भी पढ़ें: MP Today Weather: मध्य प्रेदश में साल के पहले हफ्ते कड़ाके की ठंड का अलर्ट, 4 जनवरी तक इन जिलों में बारिश के आसार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget