एक्सप्लोरर

MP: चाकू रखने की सलाह देना BJP सांसद को पड़ा भारी, Pragya Singh Thakur के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

MP: भोपाल सांसद प्रज्ञा  ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस नेता एचएस सुंदरेश FIR दर्ज कराई है. बता दें उन्होंने शिमोग्गा अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया था.

MP News: अपने तीखे तेवरों से लगातार सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा  ठाकुर (Pragya Thakur) की एक बार फिर मुसीबतें बढ़ गई हैं. भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज हुई है. कर्नाटक के शिमोग्गा पुलिस थाने में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भडक़ाऊ भाषण के मामले में शिकायत दर्ज हुई है.

कर्नाटक के शिमोग्गा में आयोजित हिन्दू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में बीजेपी नेता और सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या पर बात करते हुए कहा था 'हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है. सांसद ने हिंदुओं समुदाय से अपने घरों में चाकू रखने की सलाह दी थी और कहा था सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है'

कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान को लेकर अब जिले के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस सुंदरेश ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की 153A (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295A (जानबूझकर किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना या उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

घरों में हथियार रखने की दी थी सलाह

बता दें भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिन्दुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था  'अगर और कुछ नहीं है तो कम से कम उन चाकूओं की धार तेज रखें जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है. मैं नहीं जानती कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी. हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है. यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता हैए तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था  लव जिहाद में शामिल लोगों को उनकी भाषा में जवाब देना चाहिए अपनी लड़कियों की रक्षा करें. उन्हें सही मूल्य सिखाएं.'

मिशनरी सिस्टम पर उठाए थे सवाल

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिहं ठाकुर ने मिशनरी सिस्टम पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में नहीं पढ़ाने की सलाह दी थी, उन्होंने कहा था 'ऐसा करके आप अपने लिए वृद्धाश्रमों के दरवाजा ही खोलेंगे. ऐसा करके मिशनरी संस्थानों में बच्चों को पढ़ाकर बच्चे आपके और आपकी संस्कृति के नहीं रहेंगे. बच्चे वृद्धाश्रमों की संस्कृति में पले-बढ़ेंगे और स्वार्थी बन जाएंगे. अपने घर में पूजा कीजिए अपने धर्म और शास्त्रों के बारे में पढ़ीए और अपने बच्चों को इनके बारे में बताइए ताकि बच्चे हमारी संस्कृति और मूल्यों को जान सकें.'

अब घने कोहरे में भी लेट नहीं होगी आपकी ट्रेन, रेलवे ने बनाई खास डिवाइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget