एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश बीजेपी जिला अध्यक्षों की एक और सूची जारी, इन 14 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

MP News: भारतीय जनता पार्टी ने 14 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इसमें बैतूल, रायसेन, रीवा, अलीराजपुर, झाबुआ, मुरैना, मंडला, भिंड, उमरिया सहित कई जिलों के अध्यक्ष शामिल हैं.

MP BJP News: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की एक और सूची जारी हो गई है, जिसमें 14 नेताओं को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. इस सूची में बैतूल, रायसेन, रीवा, अलीराजपुर, झाबुआ, मुरैना  मंडला, भिंड, उमरिया सहित कई जिलों के अध्यक्ष के नाम शामिल हैं.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 14 जिला अध्यक्षों के नाम की एक सूची जारी की है. जिसमें कई महत्वपूर्ण जिला शामिल हैं. बीजेपी ने रायसेन जिला अध्यक्ष के नाम पर राकेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है.

इसके अलावा बैतूल जिला अध्यक्ष के रूप में सुधाकर पंवार को मनोनीत किया गया है. इसी तरह सिवनी मालवा में मीना बिसेन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. बड़वानी जिला अध्यक्ष की बात की जाए तो यहां पर अजय यादव को संगठन की जिम्मेदारी मिली है. इसी प्रकार रीवा जिला अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र गुप्ता संगठन की जिम्मेदारी निभाएंगे. अलीराजपुर जिला अध्यक्ष के रूप में संतोष परवल को मनोनीत किया गया है. झाबुआ जिला अध्यक्ष भानू भूरिया को बनाया गया है. मुरैना जिला अध्यक्ष की सीट पर भी कई नाम थे. यहां पर कमलेश कुशवाहा को मौका मिला है.

भिंड जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नरवरिया को मिली

भिंड जिला अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र नरवरिया को संगठन जिम्मेदारी सौंपी है. इसी प्रकार आगर मालवा में ओम मालवीय, सीधी में देव कुमार सिंह, नर्मदा पुरम में प्रीति शुक्ला, उमरिया में आशुतोष अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

बता दें कि बीजेपी की ओर से इसे मिलाकर जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा से जुड़ी चौथी लिस्ट जारी हुई है. मंगलवार को सागर, दतिया, अनूपपुर, बालाघाट, शाजापुर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी और सिंगरौली में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा हुई थी. 

इसे भी पढ़ें: WATCH: 'हैलो, मेरा नाम तनू है, मैं किसी और से...,; शादी के 4 दिन पहले पिता ने गोली मारकर की बेटी की हत्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget