एक्सप्लोरर

'15 अगस्त पर दो लड्डू मांगे थे एक ही मिला', नाराज व्यक्ति ने CM हेल्पलाइन में की शिकायत, अब सचिव खुद खिलाएंगे मिठाई

MP News: भिंड में कमलेश कुशवाहा ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर एक लड्डू कम मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में कर दी. पंचायत सचिव ने बताया कि कमलेश को दो लड्डू चाहिए थे, पर उसे मना कर दिया गया था.

'एमपी अजब है, सबसे गजब है'. यह कहावत मध्य प्रदेश के बारे में यूं ही नहीं कही जाती. समय-समय यहां अजब गजब कारनामे करने वाले लोग सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब भिंड जिले के एक शख्स ने सीएम हेल्पलाइन में अजीब शिकायत की. वह इस बात से नाराज था कि 15 अगस्त को उसे केवल एक ही लड्डू मिला था, जबकि उसने दो मांगे थे. 

मामला भिंड जिले के मछंद थाना इलाके के नोंधा गांव का है. यहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे गांव के ही एक युवक ने कार्यक्रम के बात बांट गए लड्डू न मिलने पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी. शिकायत के बाद गांव के सचिव और सरपंच कह रहे हैं कि वह जितनी चाहे उतनी मिठाई वे खुद खरीद कर खिलाएंगे. 

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने निचले स्तर पर समस्याओं का निपटारा न होने के चलते उनके निवारण के लिए सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत की थी. अब उस सीएम हेल्पलाइन को ही लोगों ने मजाक बना सर रख दिया है. लड्डू के लिए की गई यह शिकायत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

एक लड्डू के लिए लगाई सीएम हेल्पलाइन पर कॉल
असल में, 15 अगस्त के दिन सारे देश की तरह भिंड के नौधा पंचायत में भी आज़ादी का पर्व मनाया गया. झंडा फहराया गया, राष्ट्रगान हुआ और इसके बाद नियमानुसार मिठाई बांटी गई. यहां मिठाई में कार्यक्रम स्थल पंचायत कार्यालय परिसर में सभी को एक-एक लड्डू दिया जा रहा था. 

जब बारी गांव के कमलेश कुशवाहा की आई तो उसे भी लड्डू मिला, लेकिन जब उसने दोबारा लड्डू मांगा तो उसे मना कर दिया गया. इस बात से नाराज़ ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत कर दी. 

शिकायत में क्या कहा गया?
ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन पर फोन कर कहा, "पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ग्रामवासियों को लड्डू नहीं दिए जा रहे हैं जिससे बड़ी समस्या हो रही है." उस समय तो बात आई और गई, लेकिन जब इस शिकायत के निराकरण की बारी आई तो पंचायत सचिव रोजगार सहायक और सरपंच भी चौंक गए. फिर क्या था... ग्रामीण से संपर्क कर शिकायत बंद कराने का कई बार आग्रह किया गया, लेकिन वह मनाए नहीं मान रहा था.

बाज़ार से दिलाएंगे लड्डू 
पंचायत सचिव रवींद्र श्रीवास्तव ने भी बताया कि 15 अगस्त को सभी मौजूद ग्रामवासियों को जीआरएस धर्मेंद्र के द्वारा एक-एक लड्डू का वितरण किया जा रहा था. कमलेश ने दो लड्डू मांगे तो जीआरएस ने मना कर दिया था, ताकि लड्डू कम ना पड़ जाएं. शायद इसी बात का उसे बुरा लग गया. हालांकि, अब पंचायत की ओर से दुकान से लड्डू खरीदकर कमलेश को दिलवाए जाएंगे.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget