एक्सप्लोरर

MP News: सोते हुए इस 'दरिंदे' ने 17 लोगों को काटा, 6 की रहस्यमय हालत में मौत, बड़वानी में फैली दहशत

Barwani News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक अज्ञात जानवर का खौफ फैला हुआ है. इस जानवर के काटने के बाद पिछले 12 दिनों के भीतर छह लोगों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में किसी अज्ञात जानवर के काटने के बाद पिछले 12 दिनों के भीतर छह लोगों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई, जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग सरकारी विभागों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने मंगलवार (3 जून) को यह जानकारी दी.

अज्ञात जानवर ने 17 लोगों को काटा

अधिकारियों के मुताबिक पहली नजर में संदेह है कि यह जानवर रेबीज वायरस से संक्रमित था, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. देवेंद्र रोमड़े ने न्यूज एजेंसी ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पांच मई को तड़के अज्ञात जानवर ने 17 लोगों को काटा था, जिसकी जानकारी मिलने के बाद उन्हें रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाया गया था. उन्होंने बताया कि 23 मई से दो जून तक इनमें से छह लोगों की मौत हो गयी.

जानवरों की तलाश जारी

बड़वानी के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) आशीष बंसोड़ ने बताया,‘‘अज्ञात जानवर ने करीब तीन घंटे के भीतर 17 लोगों को काटा था. इससे लगता है कि यह जानवर रेबीज वायरस से संक्रमित रहा होगा. हम इस जानवर को लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है.’’

डीएफओ ने बताया कि इस जानवर ने सूर्योदय से पहले जिस लिम्बई गांव में सोते हुए लोगों पर हमला किया, वह वन सीमा से करीब 4.50 किलोमीटर दूर है. उन्होंने बताया,‘‘ये लोग गर्मी के चलते अपने घरों के बाहर खुले में सो रहे थे. उनका कहना है कि यह जानवर कुत्ते जैसा दिख रहा था, लेकिन फिलहाल इस जीव की पहचान नहीं हो सकी है.’’

सवाल उठ रहा है कि अगर अज्ञात जानवर के हमले से पीड़ित सभी 17 लोगों को वक्त पर रेबीज रोधी इंजेक्शन दे दिया गया था, तो इनमें से छह लोगों की मौत कैसे हो गई? इस बारे में पूछे जाने पर बड़वानी की जिलाधिकारी गुंचा सनोबर ने कहा,‘‘हम मामले की विस्तृत छानबीन के तहत सभी पहलुओं को देख रहे हैं. खंडवा के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञों के एक दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की है. मृतकों का विसरा दिल्ली की एक प्रयोगशाला में भेजा गया है.’’

छह लोगों की मौत रेबीज के कारण हुई

जिलाधिकारी ने कहा,‘‘जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा कि छह लोगों की मौत रेबीज के कारण हुई या नहीं.’’ उन्होंने बताया कि अज्ञात जानवर के हमले के बाद जान गंवा चुके सभी छह लोगों के परिवारों को वन विभाग की ओर से आठ-आठ लाख रुपये का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इस बीच, बड़वानी के पड़ोसी धार जिले के कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेता हीरालाल अलावा ने आरोप लगाया है कि अज्ञात जानवर के हमले के शिकार ग्रामीणों को वक्त पर टीका नहीं लगाये जाने के कारण छह लोगों की मौत हुई है. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए.

जानवर के हमले से पीड़ित पांच लोगों को एमवायएच भेजा

इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (M.Y.H.) के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि अज्ञात जानवर के हमले से पीड़ित पांच लोगों को एमवायएच भेजा गया था, लेकिन वे दो दिन तक इलाज कराने के बाद चिकित्सक के परामर्श के विपरीत अस्पताल से चले गए.

एमवायएच, शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन है. महाविद्यालय के डीन (अधिष्ठाता) डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया,‘‘हमें संदेह है कि बड़वानी जिले के छह लोगों की मौत रेबीज के कारण हुई है. इसकी पुष्टि के लिए एक मृतक के मस्तिष्क के हिस्से को जांच के लिए दिल्ली की एक प्रयोगशाला भेजा गया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.’’

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात जानवर के हमले के बाद जान गंवा चुके लोगों की पहचान 60 साल की रायली बाई, 50 साल के मंशाराम छगन, 50 साल के सुरसिंह मलसिंह , 60 साल की सड़ी बाई , 50 साल के चैनसिंह उमराव और 40 साल के सुनील झेतरिया के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget