एक्सप्लोरर

इंदौर से मेघालय घूमने गए लापता दंपती का चला पता, पति का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

Indore News: मेघालय में लापता इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी का शव 8 दिन बाद सोहरा क्षेत्र की गहरी खाई में मिला, पुलिस ने शव की पहचान हाथ पर 'राजा' लिखे टैटू के आधार पर की. पत्नी की तलाश फिलहाल जारी है.

Indore Couple Missing in Meghalaya: मेघालय में कई दिनाें से पत्नी के साथ लापता हुए इंदौर के 29 साल के पर्यटक राजा रघुवंशी का शव सोमवार (2 जून) को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को नोंग्रियाट गांव में स्थित अतिथि गृह से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे.

नोंग्रियाट गांव उस जगह से 20 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां उनका शव मिला. जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पुलिस के एक ड्रोन ने वेइसाडोंग वॉटरफॉल पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई में शव का पता लगाया.

शव की पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई

शाम को शव को मजिस्ट्रेट जांच के लिए ले जाया गया. उन्होंने कहा कि जांच क्षेत्र के स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई. अधिकारी ने कहा, “मृतक के रिश्तेदारों ने मृतक के दाहिने हाथ पर 'राजा' लिखे टैटू के आधार पर शव की पहचान राजा रघुवंशी के रूप में की.” अधिकारी ने बताया कि मौके से एक महिला की सफेद शर्ट, दवाई, मोबाइल फोन की स्क्रीन का एक हिस्सा और एक स्मार्टवॉच भी बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया.

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

उन्होंने कहा कि बचाव दल राजा की पत्नी सोनम की तलाश जारी रखेंगे. तीस मई को अत्यधिक भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण खोज व बचाव अभियान को रोकना पड़ा था, जिसे पुलिस ने 24 मई को शुरू किया था.

लावारिस हालत में मिला था स्कूटर

मध्य प्रदेश के इंदौर से आए पति-पत्नी 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचे थे. उन्होंने अपना स्कूटर खड़ा किया और नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूटब्रिज’ देखने गए, जहां वे रात भर ठहरे और अगली सुबह रवाना हो गए.

पुलिस ने बताया कि 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शुरुआती तलाशी अभियान की योजना बनाई गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget