एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: हंगामेदार रहा मानसून सत्र का पहला दिन, नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर गरमाई सियासत

MP Assembly Session: विधानसभा सत्र की कार्यवाही में कांग्रेस विधायक एप्रन पहनकर पहुंचे. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस विधायकों ने नर्सिंग घोटाले को लेकर जमकर नारेबाजी की.

MP Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार (1 जुलाई) को बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही. पहले दिन विपक्षी कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए कथित नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर चर्चा कराने की मांग की. मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सत्र के दौरान हुए हंगामे के बीच ही निर्धारित कार्य निपटाया. साथ ही आज मंगलवार को स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने का वादा किया.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अन्य सदस्यों के साथ कथित घोटाले पर चर्चा की मांग को लेकर नर्स का एप्रन पहनकर सदन में आए. प्रश्नकाल के बाद उमंग सिंघार ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग की. उनके साथ अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर बहस की मांग की. संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष की इस मांग का विरोध करते हुए कहा कि हाई कोर्ट में फिलहाल इस मामले पर सुनवाई जारी है, इसलिए इसे विधानसभा में नहीं उठाया जा सकता.

नेता प्रतिपक्ष  ने लगाया ये आरोप
उमंग सिंघार ने कैलाश विजयवर्गीय के जवाब पर पलटवार करते हुए कहा कि नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर चर्चा की उनकी मांग अदालत के विचारों से मेल नहीं खाती, बल्कि नर्सिंग काउंसिल के कामकाज को लेकर सरकार की जवाबदेही है. वहीं सत्र के दौरान विपक्ष के विधायक विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया.

नर्सिंग घोटाले को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने की मांग की गई. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि नर्सिंग घोटाले में 300 करोड़ की वसूली हुई है. वहीं कांग्रेस के हंगामे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नियम प्रक्रिया के अंतर्गत मान्य परम्परा में चर्चा के लिए तैयार हैं. उत्तेजना से हम बात सुन नहीं सकते. हम सीधे साधारण भाषा बोलते हैं, किसी से डरते नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: क्रिमिनल लॉ में हुए बदलाव पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले- 'ये फैसला...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget