एक्सप्लोरर

MP Election 2023: देपालपुर में बीजेपी प्रत्याशी मनोज पटेल का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, सड़क पर फूंके पुतले

Protest Against Manoj Patel In Depalpur: देपालपुर के चार अलग-अलग शहरी क्षेत्र में मनोज पटेल हटाओ बीजेपी बचाओ के नारे के साथ हजारों कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और उनके पुतले जलाए.

MP Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जैसे जैसे टिकट वितरण होता जा रहा है, वैसे-वैसे पार्टी का अंतर विरोध भी उभरकर सामने आ रहा है. बीजेपी ने इस बार जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें सभी बड़े नेताओं को टिकट दिया गया है. इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya), केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और सांसद राकेश सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इंदौर की बात करें तो यहां कैलाश विजयवर्गीय को टिकट मिला है. वहीं इंदौर के नजदीक देपालपुर से पूर्व विधायक मनोज पटेल को टिकट दिया गया, लेकिन मनोज पटेल का विरोध अब शुरू हो चुका है.

दरअसल, जब से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी सूची आई है, उसके बाद से ही पार्टू  आंतरिक मतभेद उभर कर कर सामने आने लगे हैं. इससे पहले भी इंदौर के विधानसभा एक में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का विरोध देखने को मिला था. वहीं अब इंदौर के नजदीक देपालपुर में पूर्व विधायक मनोज पटेल का भी स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. विरोध इस बात पर हो रहा है कि मनोज पटेल यहां के स्थानीय नेता नहीं है. देपालपुर की बात करें तो यहां के समीकरण इस बार बहुत अलग हैं. यहां स्थानीय उम्मीदवार की मांग जोर पकड़ रही है.

हजारों कार्यकर्ता सड़क पर आ गए
नागदा के बाद अब इंदौर के देपालपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. देपालपुर के चार अलग-अलग शहरी क्षेत्र में मनोज पटेल हटाओ बीजेपी बचाओ के नारे के साथ हजारों कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और उनके पुतले जलाए. देपालपुर के बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार एक ही परिवार को 12 बार टिकट दिया गया. मनोज पटेल बाहरी उम्मीदवार है इनका क्षेत्र की जनता से लेना देना नहीं है. यह हमेशा ही फूट डालो और राज करो की नीति अपनाते आए हैं. जबरेश्वर सेना के राजेंद्र चौधरी के समर्थकों ने मनोज पटेल का विरोध किया है.

एक विधानसभा में एक साथ बेटमा गौतमपुरा देपालपुर हातोद चार जगह बीजेपी प्रत्याशी मनोज पटेल का विरोध कर नाराज कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली, जिससे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. यही नहीं देपालपुर विधानसभा में बीजेपी की मुश्किलें राजपूत समाज के लोग भी बढ़ाने के लिए कमर कर चुके हैं, जिसकी अंदरूनी चर्चा खूब हो रही है. यानी कांग्रेस को इस सीट के लिए कोई खास मशक्कत नहीं करनी होगी. यहां मौजूदा विधायक विशाल पटेल के लिए लोगों में नाराजगी के बाद भी बीजेपी की आपसी लड़ाई का लाभ उन्हें जरूर मिलेगा.

Ujjain Rape Case: उज्जैन रेप पीड़िता से मिलीं NCPCR की सदस्य, कहा- 'अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है बच्ची'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget