एक्सप्लोरर

Exclusive: 'सबसे काबिल शिवराज ही हैं लेकिन...', CM पद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिया बड़ा बयान

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में इसी महीने विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. इस बीच एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बीजेपी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बड़ा दावा किया है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) के स्टार प्रचारक और नरसिंहपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) को लेकर बहुत बड़ी बात कही है. प्रह्लाद पटेल ने दावा किया है कि कमलनाथ अपनी सीट से चुनाव हार रहे हैं. साथ ही कांग्रेस  छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले की सभी सात सीटों पर चुनाव हार रही है. उन्होंने यह भी कहा कि 20 साल बाद बीजेपी अपने 2003 के नतीजे को 2023 में एक बार फिर दोहराने जा रही है.

जबलपुर में नर्मदा नदी के आंचल में केंद्रीय केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में मुख्यमंत्री के चेहरे सहित तमाम राजनीतिक सवालों पर बेबाकी से जवाब दिया. साल 2003 के नतीजे दोहाराने का अर्थ है कि 2023 में बीजेपी एक बार फिर 174 सीटों का आंकड़ा छुएगी. उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की सभी सात सीटें कांग्रेस हार रही है.उनके छिंदवाड़ा दौरे के बाद कमलनाथ को तीन दिन तक वहां डेरा डालना पड़ा. प्रह्लाद पटेल ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता 2003 की तरह फिर एक बार सभी सीटों पर बीजेपी को जिताने जा रही है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो थके हुए चेहरों पर चुनाव लड़ रही,जो कुछ दूर चुनाव प्रचार के लिए चल भी नहीं पाते हैं.

पार्टी करेगी सीएम के चेहरे पर फैसला- प्रह्लाद
जब यह सवाल पूछा गया कि ओबीसी चेहरे के नाते शिवराज सिंह चौहान की जगह आप सीएम बन सकते हैं. क्या आप शिवराज सिंह चौहान के अल्टरनेट की तरह देखे जा रहे हैं ? तो प्रह्लाद पटेल ने कहा, "सीएम का फैसला पार्टी और संगठन करेगा. हम सभी संसद जो चुनाव लड़ रहे हैं उनमें सबसे काबिल शिवराज ही हैं लेकिन सीएम कौन होगा इन अटकलों में मैं नहीं पड़ना चाहता."

राहुल गांधी के आरोपों पर यह बोले केंद्रीय मंत्री
जब कांग्रेस जाति जनगणना की मांग कर रही है और राहुल गांधी ने ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है, इसको लेकर जब प्रह्लाद पटेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की खुद की जाति का पता नहीं है और वह इस मामले में आग लगाने चले हैं. प्रह्लाद पटेल ने कहा कि, "कांग्रेस ओबीसी से सिर्फ झूठ बोल रही.उसने इस देश को कभी ओबीसी पीएम नहीं दिया. हमारे पीएम ओबीसी है. बीजेपी ने एमपी में 3 ओबीसी सीएम दिए हैं और कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह जैसे नेताओं को नेता बनाया."

हम राम नाम पर राजनीति नहीं करते- प्रह्लाद पटेल
भगवान राम पर चुनावी राजनीति करने के कांग्रेस के आरोप पर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि राहुल गांधी राम मंदिर की तारीख पूछते थे, हम राम के नाम पर राजनीति नहीं करते.जबकि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा भगवान श्री राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बार-बार मध्यप्रदेश आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ''वह इसलिए नहीं आ रहे कि यहां संकट है बल्कि मैंने उन्हें बुलाया था.अमित शाह हमेशा कहते हैं कि उम्मीदवर हम चुनते हैं पर उन्हें लड़ाता और जीताता संगठन है.'' इसी तरह पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात पर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मोदीजी के चेहरे पर तो सभी को भरोसा है.

उमा भारती योग के मार्ग पर हैं- प्रह्लाद पटेल
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के हिमालय जाने के सवाल पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि ''जीवन में भोग और योग दोनों होता है,जिसको मैं गलत नहीं मानता.उमा भारती नाराज नहीं हैं. वह योग के मार्ग पर हैं.'' चुनावी राज्यों में कांग्रेस द्वारा ईडी की छापेमारी पर आपत्ति उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ''तो क्या भ्रष्टाचार होता रहे और एजेंसियां अपना काम न करें?''

ये भी पढ़ें-  MP Election 2023: शबनम मौसी का इतिहास दोहरा पाएंगी काजल मौसी? थर्ड जेंडर की उम्मीदवारी से फिर चर्चा में शहडोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget