एक्सप्लोरर

MP Election 2023: शबनम मौसी का इतिहास दोहरा पाएंगी काजल मौसी? थर्ड जेंडर की उम्मीदवारी से फिर चर्चा में शहडोल

MP Assembly Election 2023: थर्ड जेंडर शबनम मौसी अनूपपुर में रहती थीं. विधायक बनने से पहले वे उत्सवी माहौल में नाच-गाकर अपना गुजर बसर किया करती थीं. यह वह दौर था जब लोगों में दलों के प्रति गुस्सा था.

MP Election 2023 Third Gender Candidates: 23 साल बाद मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक बार फिर एक थर्ड जेंडर विधायक बनने की लाइन में है. किन्नर (थर्ड जेंडर) काजल मौसी की दावेदारी के बाद शहडोल की चुनावी राजनीति एक बार फिर चर्चा में है. उन्होंने शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है.

यहां बताते चलें कि नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख को वास्तविक भारत पार्टी की ओर से काजल मौसी ने शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता के विकास के लिए वे राजनीति में आई है. बीजेपी और कांग्रेस जनता को झूठे आश्वासन देती हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करती हैं.लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी तमाम ऐसी समस्याएं हैं, जिनका समाधान करने की जरूरत है.यदि वह विधायक चुनी जाती है तो इस दिशा में काम करेगी.

https://twitter.com/ajay_media/status/1719564147879518434?t=vtsBLWrW_MK89F1yf3S91g&s=19

आइये जानते हैं कि 23 साल पहले शहडोल जिले ने किस तरह से एक थर्ड जेंडर समुदाय की प्रत्याशी को चुनाव जीताकर भारतीय राजनीति में इतिहास दर्ज किया था.दरअसल,शहडोल जिले की सोहागपुर सीट से दिग्गज विधायक के पी सिंह की मृत्यु के बाद साल 2000 के फरवरी माह में उप चुनाव हो रहा था.राजनीतिक जानकार बताते हैं कि शहडोल जिले की सोहागपुर विधानसभा सीट हमेशा से कांग्रेस का गढ़ थी.देश में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई थी,तब शहडोल की सोहागपुर सीट से कांग्रेस के केपी सिंह ने विजय हासिल की थी.

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन
थर्ड जेंडर शबनम मौसी अनूपपुर में रहती थीं. विधायक बनने से पहले वे उत्सवी माहौल में नाच-गाकर अपना गुजर बसर किया करती थीं. यह वह दौर था जब लोगों में राजनीतिक दलों के प्रति जमकर गुस्सा था. लोग कांग्रेस की दिग्विजय सरकार से भी बेहद नाराज थे. पब्लिक के बीच से ही शबनम मौसी को सुहागपुर सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया गया. शबनम मौसी ने एमएलए बनने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में नामांकन दाखिल कर दिया. कांग्रेस और बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशियों सहित कुल 9 लोग चुनाव मैदान में थे. शबनम मौसी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव चिन्ह पतंग मिला था.

इसके बाद जनता उम्मीदवार या प्यूपिल कैंडिडेट शबनम मौसी की पतंग ने चुनावी आसमान में इतनी ऊंची उड़ान भरी कि बाकी प्रत्याशी उनके आसपास तक भी नही पहुंच सके. सबकी चुनावी पतंग काटते हुए शबनम मौसी ने इतिहास रच दिया. थर्ड जेंडर समुदाय से आने वाली शबनम मौसी ने यहां पर चुनाव जीतकर भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया था.अब यह देखना होगा क्या काजल मौसी भी शबनम मौसी की तरह विधायक बनकर एक बार फिर इतिहास दोहराएंगी.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: न रद्द हुआ न हरी झंडी मिली, इन उम्मीदवारों का नामांकन होल्ड, कोई पूर्व CM का बेटा तो कोई भतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget