एक्सप्लोरर

Indore News: 'PM मोदी को है जिताना तो घंटी जरूर बजाना...', जानें क्या है BJP का ये इलेक्शन विन फॉर्मूला

MP Assembly Elections 2023: बीजेपी नगर अध्यक्ष ने कहा कि BJP कार्यकर्ता अभियान चलाएं और ज्यादा से ज्यादा मिस्ड कॉल पीएम मोदी के समर्थन में दिलवाएं. BJP ने इसकी प्लानिंग माइक्रो लेवल पर शुरू कर दी है.

MP Assembly Elections 2023: सियासी आसमान में अब चुनावी बादल घड़घड़ाने लगे हैं और ऐसे में बीजेपी भी अपनी जोर आजमाइश में पुरजोर तरीके से लगी है. इंदौर में हुई बीजेपी की बैठक में तो कुछ ऐसा ही नजर आता है, जहां कार्यकर्ताओं को साफ कह दिया गया कि इस बार 200 पार का लक्ष्य हर हाल में पाकर रहेंगे. वहीं, पीएम मोदी के सपोर्ट में ज्यादा से ज्यादा मिस्ड कॉल दिलवानी हैं.

घर-घर जाकर लेनी है सेल्फी
केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी नेता फूले नहीं समा रहे हैं. इंदौर के भाजपाइयों की बैठक में जिक्र हुआ कि 9 साल बेमिसाल पर बीजेपी जश्न भी मनाएगी और विधानसभा चुनावों की तैयारी भी तेज करेगी. इसी सिलसिले में बैठक में आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वह जीत के मंत्र दिए जो वे बीते दिनों भोपाल में आयोजित हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लेकर इंदौर रवाना हुए थे.

ज्यादा से ज्यादा दिलवानी हैं मिस्ड कॉल
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अभियान चलाएं और ज्यादा से ज्यादा मिस्ड कॉल पीएम मोदी के समर्थन में दिलवाएं. वहीं, अब बीजेपी इसकी प्लानिंग माइक्रो लेवल पर भी शुरू कर चुकी है. भोपाल में तो बीजेपी ने तय किया है कि हर घर सेल्फी अभियान में 250 परिवारों के साथ कार्यकर्ता सेल्फी लेंगे ओर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे.

30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से आगामी चुनाव का शंखनाद होगा, जिसमें हमें मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि इस अभियान में लोगों से संपर्क करेंगे और उनसे मिस्ड कॉल कराकर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगेंगे. इस अभियान के दौरान विशिष्ट परिवारों से संपर्क, पत्रकारवार्ता, सोशल मीडिया एन्फ्लूएंशर्स के साथ बैठक, व्यापारियों के साथ बैठक, विकास तीर्थों का भ्रमण,  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन तथा लाभार्थी सम्मेलन जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे.

कांग्रेस को घोषणाओं का सहारा
इधर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेसी कार्यकर्ता कर्नाटक की जीत से लबरेज तो हैं लेकिन उन्हें अभी एमपी के सियासी समीकरणों को और गहराई से समझना होगा और वो भी तब जब सीएम शिवराज बीते दिनों ये कह चुके हों कि 'कांग्रेस के पास क्या है... हमारे पास तो मोदी है.'

यह भी पढ़ें:MP Elections: BJP को फिर बड़ा झटका! कृषि मंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले इस नेता ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget