एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी प्रत्याशी और देवास की राजमाता पर 50 लाख का कर्ज, जानिए कितनी है संपत्ति

MP Election 2023 News: देवास के राज परिवार की संपत्ति पर नजर डाली जाए तो गायत्री राजे पवार के पास 20 लाख रुपए की हाथ में नगदी है, जबकि चल संपत्ति की कीमत 5 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा है.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से भी राज परिवार के कई सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं. इन्हीं में शामिल हैं देवास (Dewas) की राजमाता गायत्री राजे पवार (Gayatri Raje Pawar). उन्होंने नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि उन्हें लगभग 49 लाख 17000 की देनदारी देनी है, जबकि उनके पास करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति है.

मध्य प्रदेश के देवास में भी राज परिवार निवास करता है. इस राज परिवार ने कई दशकों तक राजनीति में हिस्सा नहीं लिया लेकिन जब से राज परिवार राजनीति के रण में उतरा, तब से इन्हीं का डंका बज रहा है. देवास विधानसभा सीट से दिवंगत तुकोजी राव पवार कई सालों तक जनता का प्रतिनिधित्व करते आए. उनके निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी राजमाता गायत्री राजे पवार भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं. इस बार भी उन्हीं को बीजेपी ने मैदान में उतारा है. 

राज परिवार के पाास है इतनी संपत्ति
वहीं यदि देवास के राज परिवार की संपत्ति पर नजर डाली जाए तो गायत्री राजे पवार के पास 20 लाख रुपए की हाथ में नगदी है, जबकि चल संपत्ति की कीमत 5 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा है. इसी प्रकार गायत्री राजे पवार के पास 32 करोड़ 45 लाख रुपए की विरासत में मिली अचल संपत्ति है. इनमें देवास में फार्म हाउस, कृषि भूमि, रतलाम जिले के आलोट में गढ़ी और पुणे की संपत्ति आदि शामिल है. इसके अलावा राज परिवार के पास कई वेयरहाउस भी हैं.

23 लाख से ज्यादा सालाना कमाई
बीजेपी प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने अपने शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि साल 2023 में उनकी आमदनी 23 लाख 74,000 सालाना थी, जबकि साल 2022 में 3,65000, साल 2021 में 7 लाख 59,000, साल 2020 में 7 लाख 88,000 और साल 2019 में 13 लाख 53,000 के आसपास सालाना आमदनी हुई थी. हालांकि राजमाता को 20 लाख रुपए वेयरहाउस का कर्ज देना है. इसके अलावा परिवार के अन्य लोगों के भी कर्ज देना है. इस प्रकार उन पर 49 लाख 17 हजार रुपए का कर्ज है.

वहीं कांग्रेस ने देवास से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है. प्रदीप चौधरी भी करोड़पति हैं. उनकी सालाना आमदनी साल 2020 में 45 लाख रुपए से ज्यादा थी, जबकि साल 2024 में उन्होंने 17 लाख से ज्यादा अपनी सालाना आमदनी शपथ पत्र में बताई है. इसके अलावा उनके पास 2 करोड़ 31 लाख रुपए की चल संपत्ति है, जबकि चार करोड़ 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है.

MP Election 2023: पथरिया सीट से बसपा की यह दबंग विधायक पांच साल में लखपति से बनीं करोड़पति, 4 मुकदमे भी दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget