एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: कांग्रेस-बीजेपी से नाराज नेताओं की नजर AAP पर, बोले- कई विकल्प खुले हैं, पकड़ सकते हैं झाडू़

MP Election News: कांग्रेस से नाराज पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा है कि जब कांग्रेस के पास विकल्प खुले हैं, तो फिर दावेदारों के पास भी सारे विकल्प हैं.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का मुकाबला इस बार बहुत ही दिलचस्प होने वाला है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच होनें वाले मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी पूरी ताकत लगाने वाली है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से नाराज नेताओं की अब आम आदमी पार्टी पर नजर है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)भी लगातार अपना प्रत्याशी मैदान में उतार रही हैं.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर पत्ते खोल दिए, लेकिनअभी आम आदमी पार्टी के पूरे पत्ते खुलने बाकी है. आम आदमी पार्टी शायद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सूची जारी होने का इंतजार कर रही थी. अब यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से नाराज नेता आम आदमी पार्टी से भी मैदान में उतर सकते हैं. यदि ऐसी स्थिति बनती है, तो कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला भी हो सकता है.

हमारे लिए भी सारे विकल्प खुले- प्रेमचंद  गुड्डू
वहीं बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी भी अपने प्रत्याशियों को लगातार मैदान में उतार कर कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस कड़ी टक्कर देने का दावा कर रही है. इन सबके बीच कांग्रेस से नाराज पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा है कि जब कांग्रेस के पास विकल्प खुले हैं, तो फिर दावेदारों के पास भी सारे विकल्प हैं. जनता अयोग्य उम्मीदवारों को चुनावी मैदान से बाहर कर देगी. गुड्डू ने यह भी कहा कि अभी किसी पार्टी को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है, मगर इतना जरूर है कि वे उज्जैन संसदीय क्षेत्र की आलोट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि वो 21 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में नागदा विधानसभा सीट पर नाराज चल रहे पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत को मनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. इसी तरह अब कांग्रेस भी नाराज नेताओं मनाने की कोशिश कर रही है. पूर्व सांसद और विधायक सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक इस बार टिकट मांगने वाले दावेदारों की संख्या काफी अधिक थी, इसलिए कुछ नेता जरूर नाराज हो सकते हैं, लेकिन यह कांग्रेस के परिवार का मामला है. कांग्रेस सभी नाराज नेताओं को मनाएगी.

MP Election 2023: किन मायनों में अलग है BJP और कांग्रेस की लिस्ट? कमलनाथ का आरोप- थोपी गई बीजेपी की उम्मीदवार सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget