एक्सप्लोरर

MP Elections: भिंड में सीएम शिवराज बोले- 'लहार की सड़कों पर जनता का ऐसा प्यार मिला कि मैं नतमस्तक हूं, बच्चों का फीस मामा...'

MP News: सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि जन सैलाब बता रहा है कि जनता ने आपके अन्याय और आतंक के साम्राज्य को जला कर राख करने का संकल्प ले लिया है.

MP Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भिंड जिले के लहार में आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक रहा. नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडिर डॉ.गोविंद सिंह का गढ़ कहे जाने वाले लहार की सड़कों पर सीएम शिवराज के रोड-शो जन सैलाब देखते ही बन रहा था वहीं रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में भीड़ ऐसी की बैठने के लिए जगह कम पड़ गई. 

दूर-दूर तक लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे. सीएम शिवराज ने इस उत्साह और उमंग को दिल से कबूल करते हुए कहा कि आज भिंड जिले में लहार की सड़कों पर जनता का ऐसा प्यार मिला कि मैं नतमस्तक हूं.... साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि जन सैलाब बता रहा है कि जनता ने आपके अन्याय और आतंक के साम्राज्य को जला कर राख करने का संकल्प ले लिया है.

भांजे-भांजियों के लिए शिवराज की सौगात
मुख्यमंत्री ने सभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि- सभी जातियों के प्रतिभाशाली बच्चों की फीस माता-पिता नहीं, बल्कि उनके मामा भरवाएंगे. सीएम चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों की जिंदगी बदल रही है. उन्होंने कहा कि 17 अगस्त के दिन दूसरे गांव स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चों के खाते में साइकिल के लिए वे ₹4500 डालेंगे. सरकारी नौकरियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख भर्तियों का अभियान जारी है और अब 50 हजार भर्तियां और की जाएंगी. 
रक्षा बंधन से पहले लाड़ली बहनों से बात करेंगे सीएम शिवराज
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहनों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. सीएम चौहान ने इस ओर इशारा करते हुए कहा कि वे 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे फिर अपनी बहनों से जुड़ने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार ऐसी राखी मनाएंगे, जिसे दुनिया देखेगी. लाड़ली बहना योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘’बहनों के खातों में ₹1-1 हजार की तीन किस्तें डल गई हैं. इस राशि को बढ़ाकर मैं धीरे-धीरे ₹3000 करूंगा. तभी मुझे चैन मिलेगा.‘’ वहीं श्री चौहान ने प्रदेश में महिला अपराधों के खिलाफ कड़े कानून के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अगर बहन-बेटी की तरफ कोई गलत नजर से देखेगा या दुराचार करेगा, तो सीधा फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा. साथ ही मामा का बुलडोजर ब्याज में चलेगा.

किसानों के साथ शिवराज सरकार
किसान पुत्र शिवराज ने किसान कल्याण की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साल में तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये डाल रहे हैं. वहीं राज्य की बीजेपी सरकार भी पहले 4 हजार रुपये किसानों को देती थी, जिसे बढ़ाकर 6 हजार रुपये कर दिया गया है. इस तरह साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये डाले जाएगे. किसानों को साल में 12 हजार रुपये मिलेंगे. 

100 करोड़ रुपये से बनने वाले भव्य मंदिर की नींव रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस साल 8 फरवरी को उन्होंने सागर जिले में बनाए जाने वाले संत रविदास जी के भव्य मंदिर और स्मारक की घोषणा की थी. 100 करोड़ रुपये की लागत वाले इस मंदिर और स्मारक का शिलान्यास कल 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को वे कई सौगातें भी देंगे.

Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा देंगे CM शिवराज! 'लाडली बहना योजना' की राशि में हो सकता है इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget