एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'मैं चुनाव में शराब नहीं बाटूंगा,' बीजेपी सांसद ने ये एलान कर कांग्रेस उम्मीदवार पर लगाए गंभीर आरोप

MP Politics: बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह ने कांग्रेस विधायक तरुण भनोट पर मतदाताओं को लालच देकर वोट लेने का आरोप लगाया है. उनके बयान पर तरुण भनोट ने पलटवार किया है.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सांसद राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. क्षेत्र में प्रचार-प्रसार को लेकर वह पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. राकेश सिंह राकेश सिंह ने ऐलान किया है कि वे चुनाव जीतने के लिए शराब नहीं बांटेंगे. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने लोकसभा का अपना पहला चुनाव लड़ा था तो अखबार में इश्तेहार देकर शराब न बांटने का संकल्प लिया था और वे आज तक इस पर कायम है.

जबलपुर लोकसभा सीट से लगातार चार बार के सांसद राकेश सिंह ने एबीपी न्यूज़ से विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी सहित मोदी सरकार व शिवराज सरकार की तमाम उपलब्धियां और विपक्षी कांग्रेस की नाकामियों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि पार्टी ने यदि उन्हें विधानसभा चुनाव की टिकट दिया है, तो यह बहुत सोच समझकर लिया गया फैसला है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. जब पार्टी ने सांसद को विधानसभा का चुनाव टिकट दिया है. राकेश सिंह ने बिना नाम लिए स्थानीय कांग्रेस विधायक तरुण भनोट पर मतदाताओं को लालच देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह शराब, पन्नी, तिरपाल या कोई दो सौ-पांच सौ की मदद देकर वोट नहीं मांगते हैं.

'शराब नहीं बांटने के संकल्प पर आज भी कायम'
सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जब उन्होंने अपना लोकसभा का पहला चुनाव लड़ा था तब अखबारों में इसको लेकर ऐलान किया था कि वह वोट के लिए शराब नहीं बाटेंगे. इस संकल्प पर आज भी कायम हैं. उन्होंने कहा कि यह बात जब वह बहनों के बीच में जाकर कहते हैं कि वह शराब नहीं बांटेंगे तो वह इसकी बहुत सराहना करती हैं. राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की इतनी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं कि उन्हें मुफ्त में कुछ भी बांटने की आवश्यकता ही नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था.

कांग्रेस ने किया पलटवार
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इस सवाल को टालते हुए राकेश सिंह ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय होगा, हम लोग तो एक कार्यकर्ता के नाते उसके आदेश का पालन कर रहे हैं और चुनाव मैदान में हैं. वही, राकेश सिंह के आरोपों पर स्थानीय कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने कहा कि वे चुनाव के वक्त नहीं बल्कि पूरे 5 साल जनता की मदद करते हैं. सांसद राकेश सिंह ने यह आरोप लगाकर पूरे पश्चिम क्षेत्र की जनता का अपमान किया है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, लाल कृष्ण आडवाणी की किताब का जिक्र कर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget