एक्सप्लोरर

MP Politics: कमलनाथ की 'पोल' खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे CM शिवराज! शब्दों के 'बाण' से ऐसे किया हमला

MP Election 2023: शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में कब्जे हो जाते हैं, मन्दिर बंद हो जाते हैं. वहीं बीजेपी की सरकार आती है तो मंदिर बनते हैं, महाकाल लोक बनते हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सोमवार को इंदौर (Indore) में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत राजवाड़ा और गोपाल मंदिर परिसर में स्मार्ट सिटी इंदौर के 46 करोड़ रुपये के तीन कार्यों का लोकार्पण और 113 करोड़ रुपये के तीन कार्यों का भूमि-पूजन कर कांग्रेस पर निशाना साधा. दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को इंदौर में थे. यहां सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार केवल अधो-संरचना निर्माण का कार्य ही नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी को बेहतरी बनाने का कार्य भी कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजवाड़ा और गोपाल मंदिर में हुए काम से इन ऐतिहासिक इमारतों का गौरव वापस आया है. विदेशी मेहमान भी इसे देख कर भारतीय विरासत को दाद दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्रा को लेकर कहा कि यात्राएं निरंतर जारी हैं. विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास के साथ जन-कल्याण का महायज्ञ पूरे प्रदेश में चल रहा है. विकास यात्राओं को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. अलग-अलग नवाचार हो रहे हैं. परिणामस्वरूप यात्रा बहुआयामी और बहुउपयोगी हो गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजवाड़ा को बेचने का प्रयास किया था. कांग्रेस की सरकार में कब्जे हो जाते हैं, मन्दिर बंद हो जाते हैं. वहीं बीजेपी की सरकार आती है तो मन्दिर बनते है, वैभव बढ़ता है, महाकाल लोक बनते हैं. कांग्रेस की सरकार आइफा अवार्ड करा रही थी, लेकिन बीजेपी की प्रथमिकता शहर विकास की रहती है. कांग्रेस ने बहनों ओर बेटियों की सारी योजनाए बंद कर दी थी. बेटी की शादी हो जाती थी भांजा भांजी आ जाते थे, लेकिन कन्यादान की राशि नहीं आती थी. हमने सभी योजनाए फिर से बहाल की है. 

आकाश विजयवर्गीय ने की सीएम की जमकर तारीफ
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने बहनों के लिए शुरू की जा रही लाड़ली बहन योजना की जानकारी दी. सीएम ने बताया कि प्रदेश की सभी गरीब बहनों को प्रदेश सरकार एक हजार रुपये देगी जिससे हमारी बहनें को मजबूत किया जा सके. वहीं बीजेपी क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि 120 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण आपने किया है. मैं विधानसभा 3 के लिए एक ऐसा ऐप भी बनवाने वाला हूं जिससे सारे विकास कार्यों की जानकारी कोई भी व्यक्ति देख सकता है. आपके आशीर्वाद से हमारी विधानसभा में 7 पानी की टंकी बन रही है. 3 सीएम राइस स्कूल लगभग 250 करोड़ की लागत से हमारी विधानसभा में बन रहे हैं. पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है. मुख्यमंत्री ने 15 लाख की जगह 50 लाख रुपये विधायक स्वेच्छा अनुदान फंड कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: MP Assembly Elections: क्या बुधनी में सीएम शिवराज को चुनौती देगा आदिवासी चेहरा? सज्जन सिंह वर्मा ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget