एक्सप्लोरर

MP Election 2023: अब नाराज BJP नेताओं को दिया जा रहा दिल्ली आने का निमंत्रण, अमित शाह ने भेजा है बुलावा

MP Election 202 News: पूर्व मंत्री पारस जैन ने कहा कि उनकी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें दिल्ली आने के लिए आमंत्रण भी दिया है.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं की नाराजगी प्रत्याशियों को भारी पड़ रही है. इसी को संतुलित करने के लिए अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने नाराज नेताओं को मनाने के साथ ही दिल्ली आने का आमंत्रण भी दिया है. उज्जैन के वरिष्ठ नेता और शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे पारस जैन (Paras Jain) को भी अमित शाह ने दिल्ली (Delhi) का निमंत्रण दिया है.

उल्लेखनीय है कि उज्जैन उत्तर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सात बार पारस जैन चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है. पारस जैन ने सात में से छह बार जीत दर्ज की. वो बीजेपी सरकार में 12 साल तक मंत्री भी रहे. इस बार टिकट नहीं मिलने से पूर्व मंत्री पारस जैन नाराज चल रहे थे. उन्होंने पार्टी के लिए अभी तक काम भी शुरू नहीं किया था. इसी के चलते उन्हें भी मानने की कवायद तेज की गई. रविवार को उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करवाई गई. 

पूर्व मंत्री पारस जैन ने कही मन की बात
दोनों के बीच लंबी बातचीत चली, जिसके बाद पूर्व मंत्री जैन की नाराजगी दूर हो गई. उन्हें दिल्ली का निमंत्रण में मिला है. वहीं पूर्व मंत्री पारस जैन ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें दिल्ली बुलवाया है. पूर्व मंत्री पारस जैन ने कहा कि वे लगातार 35 साल तक चुनाव लड़ते रहे. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें घर बैठे टिकट दिया. उन्होंने कभी भी टिकट के लिए दिल्ली या भोपाल में किसी नेता के घर पर दस्तक नहीं दी. उन्हें बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ-साथ संघ का भी आशीर्वाद प्राप्त था.

गृहमंत्री शाह ने पारस जैन से क्या कहा
उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया. इसका उन्हें मलाल नहीं है. उन्हें इस बात का गम है कि टिकट को लेकर उनसे पूछा तक नहीं गया. इसी के चलते वो नाराज चल रहे थे. पूर्व मंत्री पारस जैन ने कहा कि जब उनकी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई, तो दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई. इस दौरान गृहमंत्री ने उन्हें पार्टी का काम करने को कहा. उन्होंने कहा कि वे पार्टी का काम करना शुरू कर चुके हैं.

पारस जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी मां है और वे कभी मां के साथ धोखा नहीं कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी वक्त तक उन्हें यह आश्वासन दिया जा रहा था कि इस बार भी उन्हें ही टिकट मिलेगा. यदि पार्टी के नेता पहले ही संकेत दे देते तो उनकी नाराजगी सामने ही नहीं आती.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आज नामांकन का आखिरी दिन, इंदौर में शिवराज-कमलनाथ समेत इकट्ठे हो रहे हैं दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget